फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: खस्ताहाल सड़कों को लेकर गरजी इनेलो, धरना देकर जताया रोष, कहा- अधिकारी नहीं कर रहे सुनवाई

Wed, 12 Jul 2023 12:56 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

सोनीपत में सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे होने से दोपहिया वाहन चालक गिर रहे हैं और ई-रिक्शा पलट रही हैं। प्रशासन व अधिकारी किसी बड़ी घटना का इंतजार कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि शहरभर की अधिकतर सड़कों पर गड्ढे नहीं, बल्कि गड्ढों में सड़क है। 
विज्ञापन
टूटी सड़कों से गुजरते वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत की खस्ताहाल सड़कों को लेकर इंडियन नेशनल लोकदल के नेतृत्व में लोगों राठधना रोड पर धरना देकर सड़कों को बनवाने की मांग की। लोगों ने टूटी सड़कों को लेकर सरकार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। धरना देकर सरकार को चेताया गया कि अगर जल्द सड़कों का निर्माण नहीं करवाया गया तो इनेलो लोगों के साथ अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेगी। जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

विज्ञापन


वाहन चालकों के गिरकर चोटिल होने की घटनाएं बढ़ी
धरने को संबोधित करते हुए महावीर शर्मा ने कहा कि शहरभर की सभी सड़कें खस्ताहाल हो चुकी हैं, लेकिन नेताओं व प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। शिकायत करने के बावजूद अधिकारी लोगों की सुनवाई नहीं कर रहे हैं। सड़कों पर जाम लगने के साथ वाहन चालकों के गिरकर चोटिल होने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। थोड़ी बारिश के बाद ही सड़कों पर पानी भरने से वाहन चालकों को गड्ढों का पता नहीं चल रहा है।

ये लोग रहे मौजूद
सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे होने से दोपहिया वाहन चालक गिर रहे हैं और ई-रिक्शा पलट रही हैं। प्रशासन व अधिकारी किसी बड़ी घटना का इंतजार कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि शहरभर की अधिकतर सड़कों पर गड्ढे नहीं, बल्कि गड्ढों में सड़क है। जिनसे वाहन चालकों का गुजरना मुश्किल हो रहा है। सड़कों के निर्माण का बजट मंजूर होने के बाद अधिकारी अनदेखी कर रहे हैं। इस दौरान इनेलो के जिलाध्यक्ष कृष्ण मलिक, सूरजभान चहल, वेदप्रकाश शर्मा, हरिचंद शर्मा, सुरेश चंद्र, विकास, पुष्पेंद्र, अशोक, राजेश, जगदीश, राजू, अरुण उपाध्याय, जगफूल दहिया व महावीर रोहिल्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन


भाजपा-कांग्रेस की खींचतान में लोग भुगत रहे खामियाजा
महावीर शर्मा ने कहा कि राठधना रोड से नरेंद्र नगर, रूप नगर, राजीव नगर, गोविंद नगर, पटेल नगर, शादीपुर, बैंयापुर खुर्द, बंदेपुर व शांति नगर के लोगों का आवागमन लगा रहता है। सड़क से रोजाना हजारों वाहन चालक गुजर रहे हैं, जिन्हें आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ रही है, लेकिन अधिकारी की नींद खुलने का नाम नहीं ले रही है। भाजपा-कांग्रेस के बीच की खींचतान में लोगों को खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें