फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: हरिद्वार जा रहे टाटा-एस को ट्रक ने मारी टक्कर, नौ कांवड़िये घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
राई। कुंडली-गाजियाबाद-पलवल (केजीपी) पर गांव मनौली के पास डाक कांवड़ियों के टाटा-एस को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में टाटा-एस सवार दिल्ली के नरेला स्थित गांव घोघा निवासी नौ श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों में 11 वर्षीय छात्र की दोनों टांग टूट गईं। घायलों को अस्पताल में पहुंचाया गया। पुलिस ने घायल बच्चे के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घायलों का दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन




दिल्ली के नरेला स्थित गांव घोघा निवासी हर्ष राठौर (11) ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि वह 5वीं कक्षा का छात्र है। उनके गांव के 10-12 युवक डाक कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार जा रहे थे। उनके साथ में वह भी हरिद्वार जाने को टाटा-एस में सवार हो गया। उसके पीछे कांवड़ वाली रिक्शा जोड़ रखी थी। वह आधी रात को हरिद्वार के लिए निकले थे। गाड़ी को उनके गांव का अनिल चला रहा था। वह केजीपी पर मनौली गांव के पास पहुंचे तो रिक्शा के पहियों से कुछ आवाज आने लगी। आवाज सुनकर चालक अनिल कुमार ने गाड़ी की गति कम कर दी। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी गाड़ी में लगी रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। इससे रिक्शा का हुक टूटकर वह टाटा-एस वाहन में अंदर घुस गई। उसके साथ ही ट्रक टाटा-एस से भी टकराया। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। हादसे के बाद चालक ट्रक को लेकर भाग गया। राहगीरों ने मामले से पुलिस व एनएचएआई को अवगत कराया। हादसे में उनके साथ ही टाटा-एस चालक अनिल उर्फ सोनू, मनोज कुमार, प्रवेश कुमार, निखिल कुमार, कार्तिक सिंह, राहुल, रोहित, अजय उर्फ अजीत गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में हर्ष के दोनों पैरों की हड्डी टूट गई। हर्ष गांव के केंद्रीय विद्यालय में पांचवीं कक्षा का छात्र है।
विज्ञापन




हरिद्वार जा रहे वाहन को ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसमें नौ श्रद्धालु घायल हो गए। एक लड़के के दोनों पैर टूट गए हैं। मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।



-इंस्पेक्टर ऋषिकांत, थाना प्रभारी, कुंडली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें