फोटो 13: सोनीपत के कन्या महाविद्यालय खरखौदा में एड्स जागरूकता कार्यक्रम के दौरान छात्राएं व स्ट
- फोटो : विद्युत विभाग
खरखौदा। कन्या महाविद्यालय में वीरवार को रेड रिबन क्लब की ओर से आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को एड्स के कारण और बचाव की जानकारी दी गई।
रेड रिबन क्लब की प्रभारी डाॅ. सारिका, डाॅ. शालिनी और डाॅ. प्रमिला ने छात्राओं को एचआईवी/एड्स की रोकथाम और बचाव की जानकारी दी। एड्स काउंसलर राजू सिंगला और लैब तकनीशियन प्रवीन दहिया ने छात्राओं की एचआईवी जांच की। राजू सिंगला ने कहा कि एचआईवी एक वायरस है, जिससे एड्स जैसी लाइलाज बीमारी फैलती है।
जागरूकता ही इसका सबसे बड़ा बचाव है। अच्छी जीवनशैली और संतुलित खान-पान रखने से संक्रमण के प्रभाव को काफी समय तक रोका जा सकता है। यह कार्यक्रम प्राचार्य डाॅ. तराना नेगी के निर्देशन और डाॅ. किरण सरोहा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।