फोटो 01. सोनीपत के गांव मोहाना स्थित मतगणना केंद्र पर रिहर्सल के दौरान पीठासीन अधिकारियों को प्
सोनीपत। बीट्स मोहाना में वीरवार को राई विधानसभा क्षेत्र के पीठासीन अधिकारियों की विशेष रिहर्सल हुई। इस दौरान उन्हें चुनाव प्रक्रिया की बारीकियों के बारे में जानकारी दी गई। रिटर्निंग अधिकारी व जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी जितेंद्र कुमार ने कहा कि चुनाव निष्पक्ष व शांतिपूर्ण संपन्न करवाने में पीठासीन अधिकारियों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। अधिकारी निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं स्वतंत्र रूप से चुनाव करवाने के लिए आपसी तालमेल बनाए और अपने कर्तव्यों का पालन ईमानदारी से करें।
उन्होंने कहा कि राज्य चुनाव आयोग की ओर से पीठासीन अधिकारियों के कार्यों को लेकर तैयार की गई हैंडबुक का अध्ययन करें, उसमें मतदान की पूरी प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। साथ ही मतदान से पहले उन्हें किट में तीन तरह की सामग्री मिलेगी। पहली किट में बूथ से संबंधित मतदाता सूची व अन्य, दूसरी किट में चुनाव संबंधी फाॅर्म व तीसरी किट सामान्य वस्तु कार्बन पेपर, स्टैंप पैड आदि होंगे। उन्होंने कहा कि मतदान की गोपनीयता भंग नहीं होनी चाहिए। पोलिंग पार्टियों को मिलने वाली इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) किसी भी हालत में निजी स्थान पर नहीं रखी जाएंगी।
जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी ने बताया कि मतदान के दिन सबसे पहले पोलिंग एजेंट्स की उपस्थिति में मॉक पोल अवश्य कराए। पोलिंग एजेंट समय पर न पहुंचे तो सुपरवाइजर व केंद्र पर पहुंचे मतदाता की उपस्थिति में अवश्य कराया जाए। चुनाव के लिए ईवीएम की कंट्रोलिंग व बैलेट यूनिट मिलेंगी, अगर मतदान के दौरान किसी मशीन में खराबी आती है तो दोनों मशीन बदली जाएंगी। नई मशीन से भी मतदान आरंभ करने से पहले मॉक पोल अवश्य कराएं। पोलिंग स्टाफ एक दिन पहले मतदान केंद्र पर पहुंचकर आयोग के नियमानुसार कार्य करें। उन्होंने कहा कि किट में जो भी फार्म दिए गए है उसे अच्छी तरह पढ़कर भरें।