फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कर्मों के आधार पर फल प्रदान करते हैं परमेश्वर

Thu, 03 Oct 2024 06:12 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 04- सोनीपत के सेक्टर-15 स्थित आर्य समाज मंदिर में वार्षिकोत्सव पर किये गए यज्ञ में आहुति ड
विज्ञापन
सोनीपत। सेक्टर-15 स्थित आर्य समाज मंदिर में 25वें रजत जयंती वार्षिकोत्सव का चौथा दिन रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान जगदीश कुकरेजा व महिला प्रधान राज गुलाटी ने की। आचार्य संदीप श्रेयार्थी के ब्रह्मत्व में श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुति डाली। आर्योदय गुरुकुल के ब्रह्मचारियों ने सामवेद के मंत्रोच्चारण के साथ पाठ किया।
विज्ञापन

आचार्य अंकित प्रभाकर व आचार्य संदीप दर्शनाचार्य ने कहा कि अपनी दिनचर्या में परमेश्वर का ध्यान अवश्य करें। परमेश्वर कर्मों के आधार पर फल प्रदान करते हैं। अच्छे कार्यों से सुख व विपरीत कार्यों से दुखों की प्राप्ति होती है। बच्चों को बुजुर्गों के सानिध्य में उनके अनुभवों से शिक्षा ग्रहण कर आचरण में लाना चाहिए। बुजुर्ग भी बच्चों को सुसंस्कारित करते हुए उनका मार्ग प्रशस्त करें। यज्ञोपरांत फरीदाबाद से प्रदीप शास्त्री ने जीवन निर्माण व परमेश्वर भक्ति पर आधारित प्रेरणादायक गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में महात्मा वेद मुनि वानप्रस्थी, शकुंतला, रामगोपाल, रविंद्र, हरिचंद स्नेही, आयुष, पुष्पा, हरीश, संगीता व युधिष्ठिर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें