बहरीन में होने वाली एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में कुल 60 पहलवानों में आधे से अधिक हरियाणा के हैं। साई सोनीपत में दो जून को देर शाम तक चली ट्रायल प्रक्रिया के आधार पर पहलवानों की टीमें चुनी गई।
साई सोनीपत में ट्रायल के दौरान पहलवानों के हाथ मिलवाते अधिकारी। एशियन कुश्ती प्रतियोगिता के लिए हुए ट्रायल में अपनी प्रतिभा दिखाते पहलवान।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एशियन कुश्ती चैंपियनशिप के लिए पहलवानों की घोषणा कर दी गई है। यह प्रतियोगिता 2 से 10 जुलाई तक बहरीन में होगी। प्रतियोगिता के लिए टीम के चयन में भी हरियाणा के पहलवानों का ही दबदबा रहा। प्रतियोगिता के लिए जाने वाले 60 पहलवानों के दल में आधे से अधिक पहलवान हरियाणा से हैं। साई सोनीपत व साई लखनऊ में 2 जून को देर शाम तक चले ट्रायल के आधार पर पहलवानों का चयन किया गया।
विज्ञापन
भारतीय कुश्ती संघ के सहायक सचिव विनोद तोमर ने बताया कि एशियन कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन बहरीन में किया जा रहा है। अगले माह होने वाली इस प्रतियोगिता के लिए 2 जून को साई सोनीपत में अंडर-15 व अंडर-20 आयु वर्ग में फ्री स्टाइल व ग्रीको रोमन के ट्रायल हुए।
वहीं साई लखनऊ में महिला पहलवानों का ट्रायल के आधार पर चयन किया गया। दोनों आयु वर्गों में 30-30 पहलवानों का चयन किया गया। बहरीन के लिए रवाना होने वाले 60 पहलवानों के दल में 35 पहलवान हरियाणा के हैं। 20 महिला पहलवानों में 16 पहलवान हरियाणा की रहने वाली हैं।
विज्ञापन
साई की कार्यकारी निदेशक ललिता शर्मा, फ्री स्टाइल के प्रशिक्षक जगमिंद्र सिंह व ग्रीको रोमन के मुख्य प्रशिक्षक हरगोबिंद सिंह सहित अन्य प्रशिक्षकों ने चयनित पहलवानों को बधाई दी और अपना बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।
ये पहलवान हुए चयनित अंडर-15, महिला वर्ग पहलवान भारवर्ग प्रदेश