पुलिस लाइन में आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि डीसी ललित सिवाच ने ध्वजारोहण किया। वहीं खरखौदा में एसडीएम डॉ. अनमोल, गन्नौर में एसडीएम सुरेंद्र दून व गोहाना में एसडीएम प्रदीप कुमार ने तिरंगा फहराया।
इसके साथ ही आजादी के लिए लड़ने वाले क्रांतिकारियों एवं राष्ट्र की एकता व अखंडता के लिए शहीद हुए बलिदानियों को नमन किया गया। सबसे पहले डीसी शहीद स्मारक में पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की। ध्वजारोहण के उपरांत डीसी ने मार्च पास्ट के दौरान टुकड़ियों की सलामी ली।
डीएसपी सिटी डॉ. रविंद्र ने संभाली परेड की कमान
परेड कमांडर डीएसपी सिटी डॉ. रविंद्र कुमार के नेतृत्व में मार्च पास्ट किया गया। परेड में पीएसआई अंजलि के नेतृत्व में हरियाणा पुलिस की महिला टुकड़ी, पीएसआई मनीष के नेतृत्व में हरियाणा पुलिस की पुरुष टुकड़ी, एसआई बलराज सिंह के नेतृत्व में गृहरक्षी हरियाणा, सीनियर अंडर ऑफिसर हर्ष बिधलान के नेतृत्व में एनसीसी सीनियर डिविजन, हिना के नेतृत्व में लड़कियों की एनसीसी सीनियर विंग व प्रियंका के नेतृत्व में एनसीसी जूनियर विंग ने मार्च पास्ट किया। यश कुमार के नेतृत्व में आदर्श स्कूल की हिंदुस्तान स्काउट की टुकड़ी व मनीषा के नेतृत्व में राजकीय कन्या स्कूल मुरथल अड्डा की भारत गाइड की टुकड़ी व मनीषा के नेतृत्व में जूनियर रेडक्रॉस की टुकड़ी ने मार्च पास्ट करते हुए तिरंगे को सलामी दी। कार्यक्रम के उपरांत डीसी ललित सिवाच व एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा ने पौधरोपण किया व पक्षी विहार में पक्षियों को दाना दिया। इसके बाद विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। इसके बाद डीसी ने जनसमूह व विद्यार्थियों को नशाखोरी के खिलाफ शपथ दिलाई। अंत में डीसी को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित भी किया गया। इस दौरान डीसी की पत्नी सरिता सिवाच, पुलिस अधीक्षक जश्नदीप सिंह रंधावा, एएसजे आरपी गोयल, सीजेएम सौरभ गुप्ता, एडीसी अशोक बंसल, एसडीएम शशि वसुंधरा, सीटीएम जितेंद्र जोशी, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त सुभाषचंद्र, भाजपा के जिलाध्यक्ष तीर्थ राणा, जसबीर दोदवा, योगेश पाल अरोड़ा, शांता जैन, सुभाष सिसौदिया आदि मौजूद रहे।
स्वतंत्रता सेनानियों की पत्नियों, उत्तराधिकारियों, युद्ध वीरांगनाओं को दिया विशेष सम्मान
डीसी ने स्वतंत्रता सेनानियों की पत्नियों को विशेष सम्मान देते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत से पहले सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों-विद्यार्थियों व स्वास्थ्य कर्मियों को भी पुरस्कृत किया। उन्होंने जिले के ओलंपियन खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया, लेकिन वह कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके। साथ ही एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी आरती सरोहा, पिंकी, प्रतिभा को सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों और विभिन्न क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वालों को भी सम्मानित किया।
जागृति स्थल पर एसडीएम ने फहराया तिरंगा
जागृति स्थल पर स्वतंत्रता दिवस समारोह में एसडीएम डॉ. अनमोल ने तिरंगा फहराया। मुख्यातिथि ने पुलिस व एनसीसी टुकड़ी की सलामी ली। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों और देश की एकता व अखंडता बनाए रखने के लिए शहीदों को नमन किया। इस दौरान तहसीलदार अनिल कुमार, नायब तहसीलदार प्रेम प्रकाश, नपा चेयरपर्सन कमला देवी, बीडीपीओ दीपिका शर्मा, डॉ. अनिल दहिया, डॉ. नितिन, नपा सचिव नवीन कुमार, पीडब्ल्यूडी के एसडीओ जेपी गुलिया, बिजली निगम के एसडीओ सुनील कुमार, जेई विष्णु, थाना प्रभारी विवेक मलिक, राजबीर झरोठ, मास्टर विजय, जितेंद्र, नरसिंह, खाद्य एवं पूर्ति विभाग के निरीक्षक प्रवेश, सुनील फतेहपुर मौजूद रहे।
एसडीएम ने स्वतंत्रता सेनानियों, शहीदों को किया नमन
नई अनाज मंडी में आयोजित उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में एसडीएम सुरेंद्र दून ने ध्वजारोहण करते हुए स्वतंत्रता सेनानियों व शहीदों को नमन किया। ध्वजारोहण से पहले एसडीएम ने शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। एसडीएम सुरेंद्र दून ने युद्ध वीरांगनाओं के अलावा उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों आदि को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान डीएसपी जोगेंद्र राठी, बीईओ कर्मबीर सिंह आदि मौजूद रहे।
देवीलाल स्टेडियम में एसडीएम ने किया ध्वजारोहण
शहर के देवीलाल स्टेडियम में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि एसडीएम प्रदीप कुमार ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने देश की आजादी के लिए लड़ने वाले क्रांतिकारियों व शहीदों को नमन किया। इसके बाद उन्होंने मार्च पास्ट कर रही सभी परेड टुकड़ियों की सलामी ली। विजेता टीमों और उत्कृष्ट कार्य करने वाली समाजसेवी संस्थाओं व अधिकारियों-कर्मचारियों को भी सम्मानित किया। इस दौरान नप की पूर्व चेयरपर्सन रजनी विरमानी, डीएसपी सतीश कुमार, सचिन यादव, नायब तहसीलदार डॉ. प्रमोद कुमार, सतीश कुमार, ईओ राजेश वर्मा, भाजपा उपाध्यक्ष इंद्रजीत विरमानी, एएफओ सतीश दहिया, डॉ. कर्मवीर सिंह, डॉ. चक्रवर्ती शर्मा, अनाज मंडी के प्रधान रामधारी, वरिष्ठ भाजपा नेता ओमप्रकाश शर्मा, मानव कौशिक, पूर्व पार्षद सुमेर चहल, विजेंद्र भनवाला, सूरजमल छपरा, जगबीर जैन, विकास जैन आदि मौजूद रहे।