फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी लगवाने के नाम पर बीटेक उत्तीर्ण युवक से पांच लाख रुपये ऐंठे

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। रोहतक के गांव चिड़ी के रहने वाले बीटेक उत्तीर्ण युवक को बैंक में नौकरी लगवाने के नाम पर पांच लाख रुपये ऐंठने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने युवक को स्टेट बैक ऑफ इंडिया में जूनियर एसोसिएट्स के पद पर नौकरी लगवाने के नाम पर 10 लाख रुपये मांगे थे। युवक का आरोप है कि न उसे नौकरी लगवाया और न उसे रुपये वापस दे रहे हैं। यही नहीं आरोपी उसे जान से मारने की भी धमकी दे रहे हैं। नकदी गोहाना में ली गई थी। पुलिस ने युवक के बयान पर चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

रोहतक के गांव चिड़ी निवासी हरीश ने एसपी रोहतक को शिकायत दी थी कि वह बीटेक उत्तीर्ण है। उसने बताया कि उनका गांव के ही सुभाष और सुमेश के पास लंबे समय से आना-जाना है। उन्होंने उसे कहा कि झज्जर जिले में गांव बहराना निवासी उनके दामाद देंवेंद्र उर्फ भालू की काफी जान-पहचान है और वह रुपये लेकर सरकारी नौकरी लगवाता है। आरोपियों ने बताया कि देवेंद्र ने ही उनके बच्चों को लगवाया और वह उसे भी लगवा देंगे। उसके पिता को भी उन्होंने उसे नौकरी लगवाने की बात कही। हरीश के अनुसार वर्ष 2019 में स्टेट बैक ऑफ इंडिया में जूनियर एसोसिएट्स के पद के लिए आवेदन मांगे गए थे। इस पर सुभाष और सुमेश ने उसे आवेदन करने के लिए कहा और नौकरी लगवाने के लिए 10 लाख से अधिक राशि की मांग की। उन्होंने पांच लाख रुपये पेपर होने के बाद देने की बात कही। 4 जनवरी, 2020 को जूनियर एसोसिएट्स के पद के लिए उसकी सोनीपत के एक कॉलेज में परीक्षा थी। इस पर देवेंद्र ने उसे खुद ही पेपर करवाने को कहा और उससे सभी दस्तावेज ले लिए। इसके साथ ही पांच लाख रुपये भी मांगे।
हरीश ने बताया कि उसने अपने पिता के साथ 2 मार्च 2020 को देवेंद्र के कहे अनुसार पांच लाख रुपये गोहाना शहर में आकर सुमेश व एक अन्य को दे दिए। इसके बावजूद 20 अक्तूबर 2020 को आए परीक्षा के परिणाम में उसका नाम नहीं आया। इस पर देवेंद्र ने अनसुना कर दिया और सुभाष व सुमेश ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। मामला गोहाना का होने के चलते एसपी रोहतक ने इसे एसपी सोनीपत के पास भेज दिया। उन्होंने मामले को एएसपी गोहाना के पास भेज दिया। जहां से अब सिटी थाना गोहाना में मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
मामले को लेकर एएसपी कार्यालय से शिकायत मिली थी। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर ठोस कार्रवाई की जाएगी।
- इंस्पेक्टर सत्यवान, थाना प्रभारी, सिटी गोहाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें