फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: वृद्धा की हत्या के मामले में कातिल पता न कत्ल की वजह

Tue, 26 Aug 2025 02:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गन्नौर। पिपली खेड़ा गांव में 62 वर्षीय वृद्धा की हत्या की वारदात ने सभी को स्तब्ध कर दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज जरूर कर लिया है, लेकिन अभी तक न तो कातिलों का पता चला है और न ही कत्ल की वजह सामने आयी है। सर्विलांस की मदद से पुलिस सुराग लगाने की कोशिश कर रही थी।
वीरवार की शाम 62 वर्षीय किताबो देवी घर में मृत मिलीं थीं। उस समय परिजनों को लगा कि किताबो देवी घर में गिर गई, जिस वजह से उसकी मौत हो गई। उन्होंने इसे हादसा माना था। थाना बड़ी पुलिस ने भी इत्फाकिया कार्रवाई की थी लेकिन जब शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो हैरान रह गए।
विज्ञापन

किताबों देवी के सिर में चोट उस तरह के घाव मिले जैसे किसी ने हत्या के इरादे उनके ऊपर प्रहार किया हो। लिहाजा इत्फाकिया रिपोर्ट को अब हत्या के मुकदमे में तरमीम कर दिया गया है लेकिन जांच के शुरूआत में ही पुलिस के सामने सबसे अहम सवाल यह है कि वृद्धा की किसी के साथ रंजिश नहीं थी।
परिजन में किसी तरह की दुश्मनी की पुष्टि नहीं कर रहे ऐसे में हत्या की वजह समझ नहीं आ रही है। तफ्तीश को आगे बढ़ाते हुए पुलिस अब संदिग्धों की सूची तैयार कर रही है। जिससे हत्यारों का सुराग मिल सके।
विज्ञापन

एसीपी ऋषिकांत ने बताया कि परिजनों ने बताया कि वारदात को संवेदनशीलता से लेते हुए तहकीकात की जा रही है। संदेह के किसी भी बिंदु को नजर अंदाज नहीं किया जा रहा है। जल्द सभी तथ्यों के साथ घटना का खुलासा किया जा जाएगा। जांच में सर्विलांस की मदद भी ली जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें