फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाय को बचाने के प्रयास में बीयर से भरा ट्रक पलटा

विज्ञापन
सड़क पर पलटा बीयर से भरा ट्रक। संवाद - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
सोनीपत बाईपास पर पुल के किनारे सोनीपत की तरफ से आ रहा एक ट्रक गाय को बचाने के प्रयास में पलट गया। ट्रक में बीयर भरी हुई थी। सूचना मिलने पर खरखौदा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सोनीपत की तरफ से आ रहा ट्रक बाईपास पर पुल के किनारे पलट गया। ट्रक में बीयर की 679 पेटियां लोड थीं। जिसमें से कांच की बोतलें टूट गईं। दूसरे ट्रक में बीयर की पेटियों को लोडकर रहे युवकों ने बताया कि मुरथल से बीयर को लोडकर हिसार लेकर जा रहे थे। बाईपास पर पहुंचते ही गाय सामने आ गई, जिसके कारण चालक के अचानक ब्रेक लगाने से ट्रक पलट गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। कार्यकारी थाना प्रभारी योगिंद्र का कहना है कि बीयर व ट्रक को अपने कब्जे में लेकर जांच की जाएगी। आबकारी विभाग को सूचना दी गई है, उनके आने पर ही जांच होगी कि ट्रक से बरामद शराब वैध है या अवैध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें