फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सिपाही से दुष्कर्म मामले में पुलिस लाइन आने-जाने वालों का रिकॉर्ड तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला सिपाही से दुष्कर्म मामला में पुलिस लाइन आने-जाने वालों का रिकॉर्ड तलब
विज्ञापन

सोनीपत। महिला सिपाही से दुष्कर्म करने के मामले में अधिकारी सख्त हो गए हैं। पुलिस लाइन में आवागमन करने वालों का रिकॉर्ड तलब किया गया है। अधिकारी मुख्य गेट पर रखे आवागमन रजिस्टर और सीसीटीवी फुटेज का मिलान करेंगे। इससे पता चल सकेगा कि सिपाही के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी ने पुलिस लाइन में किस समय प्रवेश किया था। महिला पुलिसकर्मी ने बुधवार को दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। सिपाही ने आरोप लगाया था कि युवक ने उसके कमरे में आकर उसके साथ दुष्कर्म किया है। इस मामले में अधिकारी सख्त हो गए हैं। मामले को लेकर रिकॉर्ड मांगा गया है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी मांगी गई है। पुलिस मामले में गहनता से जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें