फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: राई औद्योगिक क्षेत्र की सुधरी बिजली व्यवस्था, दो सब स्टेशन बने

Sat, 02 May 2026 06:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के राई औद्योगिक क्षेत्र में फेज-1 में बिजली सब स्टेशन के शुभारंभ अवसर पर पूजा अर्
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। राई औद्योगिक क्षेत्र के दो हजार से अधिक उद्योगों की बिजली व्यवस्था सुदृढ़ होगी। औद्योगिक क्षेत्र में अब 33 केवी के दो सब स्टेशन शुरू कर दिए गए हैं। हरियाणा राज्य औद्योगिक संरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) की तरफ से स्थापित इन सब स्टेशनों पर 18 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।

गांव जठेड़ी के पास स्थापित पहला सब स्टेशन एक सप्ताह पहले चालू किया जा चुका था जबकि शनिवार को राई फेज-1 स्थित दूसरे सब स्टेशन का शुभारंभ किया गया। इसके साथ ही 2100 छोटी-बड़ी औद्योगिक इकाइयों को अब इनसे बिजली आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन


अब तक राई इंडस्ट्रियल एरिया की बिजली की जरूरत 132 केवी बिजलीघर से पूरी की जा रही थी। गर्मी के मौसम में लोड बढ़ने पर बार-बार कटौती करनी पड़ती थी। इन अघोषित कटों के कारण उत्पादन प्रक्रिया बाधित होती थी। उद्योगों को महंगे जेनरेटर चलाने पड़ते थे।

उद्यमी महेंद्र गोयल व भूपेंद्र चौधरी के अनुसार अचानक बिजली जाने से मशीनें ठप हो जाती थीं। निर्माणाधीन उत्पाद भी खराब हो जाते थे। ऐसे में दोहरी मार झेलनी पड़ती थी। लंबे समय से इस समस्या के समाधान की मांग की जा रही थी जिसे अब पूरा कर दिया गया है।

शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में बिजली निगम के उपमंडल अभियंता रविंद्र पंवार ने सब स्टेशन का उद्घाटन करते हुए बताया कि दोनों केंद्रों में 12.5 एमवीए क्षमता के चार ट्रांसफार्मर स्थापित किए गए हैं। इससे ओवरलोडिंग की समस्या समाप्त होगी।

इस मौके पर राई इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के प्रधान राकेश छाबड़ा, रीमा के प्रधान परमहंस सोलंकी, एसएसआईएमए के महासचिव नरेंद्र कुंडू सहित कई उद्योगपति व विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


वर्जन

-नए सब स्टेशनों के संचालन से न केवल उद्योगों की उत्पादन क्षमता बढ़ेगी, बल्कि निवेश और रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। राई औद्योगिक क्षेत्र अब मजबूत बिजली ढांचे के साथ विकास की नई रफ्तार पकड़ने के लिए तैयार है। -रविंद्र पंवार, उपमंडल अभियंता, राई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें