फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ का असर : नौतपा में मौसम सुहावना

विज्ञापन
फोटो ::सोनीपत में दोपहर बाद बूंदाबांदी के बीच भीगते हुए जाती महिला। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। गर्मी की मार झेल रहे लोगों को शनिवार को काफी राहत मिली। दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जिले के अधिकांश हिस्सों में तेज हवा के साथ हल्की बारिश हुई। इससे नौतपा का असर काफी हद तक कम हो गया। बारिश और ठंडी हवा के कारण तापमान में गिरावट आई और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आगामी दिनों में भी यही मौसम बना रह सकता है।
विज्ञापन

नौतपा 25 मई से सक्रिय था और तब से तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। तेज गर्म हवा ने जनजीवन प्रभावित किया। शनिवार दोपहर बाद आसमान में घने बादल छाए और तेज हवा के साथ बारिश हुई। सुबह मौसम साफ था लेकिन पूर्वी हवा के कारण नमी बनी रही।
बारिश और तापमान में गिरावट से किसानों को भी राहत मिली। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का असर 31 मई तक रहेगा, जबकि 2 जून को एक और विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके चलते तेज हवा और बारिश जारी रह सकती है। मौसम में आए इस बदलाव से खरीफ फसलों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

बारिश और तेज हवा के बीच बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी बढ़ाई। शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। लगातार बिजली गुल रहने से घरेलू उपभोक्ता और व्यापारी वर्ग प्रभावित हुए और कई स्थानों पर जनरेटर का सहारा लिया गया।
वर्जन



दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण तेज हवा और बारिश का दौर शुरू हुआ है। इसका प्रभाव आगामी पांच जून तक बना रह सकता है। इस अवधि में तापमान सामान्य या सामान्य से कम रहने की संभावना है और लू का प्रकोप लगभग समाप्त रहेगा।
विज्ञापन


डॉ़. प्रेमदीप, मौसम वैज्ञानिक, केवीके सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें