फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 4 जून तक सोनीपत स्टेशन नहीं आएंगी छह ट्रेनें

विज्ञापन
फोटो : सोनीपत रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन में सवार होते रेलयात्री। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। दिल्ली-अंबाला रेलवे लाइन पर शाहाबाद मारकंडा और मोहरी स्टेशन पर नए इंटरलॉकिंग पैनल तथा अन्य तकनीकी कार्य के चलते लंबी दूरी की ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो गया है। ऐसे में यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए पैसेंजर ट्रेनों और अन्य वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। ट्रेनों के रूट डायवर्ट होने के कारण कई यात्रियों को टिकट भी रद्द कराने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को नेताजी एक्सप्रेस (12311), झेलम एक्सप्रेस (11077) और मूरी एक्सप्रेस (18101) सोनीपत व गन्नौर रेलवे स्टेशनों पर नहीं पहुंच सकीं। तीनों ट्रेनों को खुर्जा जंक्शन, मेरठ सिटी, सहारनपुर और अंबाला के रास्ते चलाया गया। इसके चलते सोनीपत और गन्नौर से यात्रा करने वाले यात्रियों को अन्य ट्रेनों और निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ा।
सोनीपत रेलवे स्टेशन से हिमाचल एक्सप्रेस (14053/54), जम्मू मेल (20434) और नेताजी एक्सप्रेस (12312) 30 मई से 4 जून तक रद्द रहेंगी। वहीं, संभलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस (18309) को 30 मई, 1 जून और 2 जून को तथा मूरी एक्सप्रेस (18102) को 30 मई, 1 जून और 3 जून को बदले हुए मार्ग से चलाया जाएगा। जम्मूतवी-संभलपुर एक्सप्रेस (18310) को 31 मई, 2 जून और 4 जून को रूट बदलकर संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन

रेलवे लाइन पर चल रहे मरम्मत कार्य के कारण नेताजी एक्सप्रेस (12311) और झेलम एक्सप्रेस (11077) 3 जून तक इस रूट पर नहीं चलेंगी। वहीं, मूरी एक्सप्रेस (18101) 31 मई और 3 जून को प्रभावित रहेगी। रेलवे द्वारा लिए गए ट्रैफिक ब्लॉक के चलते यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। यह स्थिति 6 जून तक बनी रहने की संभावना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें