फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार साल की बच्ची को खिलाने के बहाने ले जाकर किया अनैतिक कृत्य

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर थाना क्षेत्र में चार साल की बच्ची को खिलाने के बहाने अपने कमरे पर ले जाकर एक युवक ने अनैतिक कृत्य कर दिया। बच्ची की मां उसे लेने पहुंची तो आरोपी को गलत काम करते देख उसने शोर मचा दिया। बाद में आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने महिला के बयान पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी चार साल तीन माह की बेटी को उनके पड़ोस में रहने वाला श्रवण खिलाने-घुमाने के बहाने से घर से ले गया था। वह बच्ची को बाद में घर छोड़ जाता था। रविवार को भी बच्ची को अपने कमरे पर ले गया था। महिला ने पुलिस को बताया कि जब वह बेटी को लेने श्रवण के कमरे में गई तो वह बच्ची के साथ गलत काम कर रहा था। उसने श्रवण का विरोध किया तो वह धमकी देकर भाग गया। उसने पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी श्रवण को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे अदालत में पेश किया, जहां उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें