फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बेगा रोड पर काटी जा रही अवैध कॉलोनी को तीसरी बार ढहाया

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। जिला नगर योजनाकार की टीम ने मंगलवार को बेगा रोड पर काटी जा रही अवैध कॉलोनी में कार्रवाई करते हुए बुल्डोजर से प्लॉटों की नींव को उखाड़ दिया। कनिष्ठ अभियंता विजय अपनी टीम के साथ बेगा रोड पर पहुंचे। कार्रवाई के दौरान किसी भी स्थिति से निपटने के लिए बड़ी औद्योगिक क्षेत्र थाने की पुलिस टीम मौजूद रही।
विज्ञापन

कनिष्ठ अभियंता विजय ने बताया कि बेगा रोड पर कुछ लोग बिना अनुमति के कॉलोनी विकसित कर रहे थे। जिस पर टीम पहले भी कार्रवाई कर चुकी है और उनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज है। मंगलवार को बुल्डोजर से प्लॉटों की नींव को ध्वस्त कर दिया। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कि वह अवैध कॉलोनी में कोई प्लॉट प्रॉपर्टी डीलरों के बहकावे में आकर न खरीदें। प्लॉट खरीदने से पहले कॉलोनी की वैधता के बारे में जिला नगर योजनाकार से जानकारी लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें