फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नगर परिषद ने शहर में चलाया विशेष सफाई अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। दैनिक स्वच्छता अभियान के तहत नगर परिषद की तरफ से विशेष सफाई अभियान चलाया गया है। विशेष अभियान की अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष रजनी वीरमानी ने की। मंगलवार को वार्ड नंबर-17 व सेक्टर-7 में विशेष अभियान चलाकर सफाई की गई।
विज्ञापन

नगर परिषद की अध्यक्ष रजनी वीरमानी ने बताया कि नगर परिषद के कर्मचारियों ने दैनिक स्वच्छता अभियान के तहत वार्ड नंबर-17 में साफ-सफाई का कार्य किया। इसके साथ ही सेक्टर-7 में सड़कों पर झाडू व खाली प्लॉटों की जेसीबी मशीन से सफाई करवाई। शहर को साफ-सुथरा व स्वच्छ बनाने के लिए रोजाना एक वार्ड की सफाई की जाती है। इस दौरान लोगों को सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी प्रेरित किया। लोगों को समझाया कि कूड़ा डालने के लिए वह कूड़ेदान का प्रयोग करें। डोर टू डोर कूड़ा उठाने वाले ट्रैक्टर ट्राली में ही कूड़ा डालें। नालियों में घरों का कचरा न फेंके। इस दौरान सफाई निरीक्षक दुर्गा देवी, सफाई दरोगा राजेश कुमार, महेश कुमार, सुपरवाइजर प्रेम कुमार, संदीप, राजेश, अमित व दीपक मौजूद रहे। दैनिक स्वच्छता अभियान के तहत अब रोजाना एक वार्ड में सफाई अभियान शुरू किया गया है। इसके लिए दो टीमों का गठन किया गया है। हर टीम में 15 सफाई कर्मचारी है। जो विशेष अभियान में सफाई की कमान संभालेंगे।
विज्ञापन

- रजनी वीरमानी, अध्यक्ष, नगर परिषद, गोहाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें