फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बोरियों का उठान नहीं हुआ तो मंडी में उतारने के लिए नहीं बचेगी जगह

Fri, 14 Apr 2023 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 34 - खरीद केंद्र का निरीक्षण करते उपमंडल अधिकारी नागरिक आशीष वशिष्ठ। संवाद
विज्ञापन
गोहाना मंडी में करीब 3 लाख बैगों में गेहूं भरकर रखा, उठान नहीं हुआ तो बढ़ सकती है समस्या
विज्ञापन

अब तक 5 लाख क्विंटल से अधिक गेहूं की आवक
फोटो 34 - खरीद केंद्र का निरीक्षण करते उपमंडल अधिकारी नागरिक आशीष वशिष्ठ। संवाद
फोटो 35- गोहाना अनाज मंडी में तैयार कर चट्टों पर लगाए गए 3 लाख कट्टे। संवाद
फोटो 36- मंडी में खाली पड़ी जमीन पर तिरपाल बिछाकर डाली की गेंहू की फसल। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहाना। गेहूं बेचने के लिए अनाज मंडी में आने वाले किसानों को आगामी दिनों में गेहूं डालने के लिए जगह नहीं मिलेगी। क्योंकि गोहाना अनाज मंडी में इस समय करीब 3 लाख गेहूं के बैग तैयार कर फड़ों पर रखे गए हैं। खरीदी गई गेहूं में से एक भी बैग का उठान नहीं हो पाया है। इसके चलते अनाज मंडी में फसल डालने की जगह नहीं बची है। ऐसे में किसानों को मजबूरन अनाज मंडी में आने-जाने वाले रास्ते पर फसल उतारनी पड़ रही है। अब तक मंडी में 5 लाख से अधिक गेहूं की फसल की आवक हो चुकी है। यदि उठान की स्थिति इसी प्रकार रही तो दो दिन के अंदर मंडी पूरी तरह से भर जाएगी। यदि एजेंसियों की ओर से उठान नहीं किया गया तो दो दिन में मंडी में गेहूं डालने के लिए जगह नहीं बचेगी। हालांकि मंडी अधिकारियों का कहना है कि शुक्रवार से गेहूं का उठान शुरू कर दिया जाएगा।
अनाज मंडी में उठान की ढीली प्रक्रिया से किसानों व आढ़तियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। इसका बड़ा कारण यह है कि जब तक गेहूं के उठान का कार्य शुरू नहीं किया जाता, तब तक किसानों के खातों में पेमेंट नहीं आएगी। जिससे किसानों की भी टेंशन बढ़ी हुई है। तापमान बढ़ने के साथ ही कटाई का कार्य जोर पकड़ गया है। अनाज मंडी में फसल की आवक अचानक से काफी बढ़ गई है। गोहाना की मंडियों में अब तक 5 लाख क्विंटल से अधिक की आवक हो चुकी है, जबकि मंडी में 3 लाख कट्टों से अधिक की खरीद हो चुकी है। अब अनाज मंडियों में गेहूं की आवक और तेज होने का अनुमान है।
विज्ञापन

2:30 बजे खुला खरीद पोर्टल
मंडी प्रधान विनोद सहरावत ने बताया कि आढ़ती मैन्युअल तरीके से रजिस्टर में रिकॉर्ड दर्ज कर गेहूं की खरीद करा रहे थे। दोपहर करीब 2:30 बजे पोर्टल खोला गया। खरीद की गई फसल को पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा और अब जो भी खरीद होगी, वह पोर्टल के माध्यम से की जाएगी। पोर्टल पर कटौती का विकल्प खत्म हो गया है। किसानों की पोर्टल पर सीधी खरीद हो रही है।
तेजी आने से 1.78 लाख क्विंटल गेहूं की हुई खरीद
गोहाना अनाज मंडी में वीरवार को वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन एजेंसी की ओर से 1.78 लाख क्विंटल गेहूं खरीदा गया। ऐसे में अब तक करीब 2.60 लाख क्विंटल गेहूं खरीदा जा चुका है। अधिकारियों का कहना है कि अब खरीद में और तेजी लाई जाएगी। शुक्रवार से फसल का उठान कार्य भी शुरू किया जाएगा। इसके बाद किसानों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
एजेंसियों को फसलों की खरीद जल्द करने के निर्देश
उपमंडल अधिकारी नागरिक आशीष वशिष्ठ ने गांव रूखी, बरोदा व मुंडलाना के गेहूं खरीद केंद्रों का दौरा किया। इस दौरान गेहूं की गुणवत्ता की जांच की। मौके पर सभी खरीद एजेंसियों को गेहूं की खरीद जल्द करने के निर्देश दिए। साथ ही चेताया कि किसी भी किसान को गेहूं खरीद में परेशानी नहीं आनी चाहिए। उपमंडल अधिकारी नागरिक आशीष वशिष्ठ ने कहा कि मापदंड के अनुसार गेहूं तत्काल खरीदा जाए। नियमानुसार किसानों को गेहूं की फसल का भुगतान किया जाए। खरीद केंद्रों पर पेयजल व अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाए। उन्होंने तौल का निरीक्षण कर गेहूं के बैगों का दोबारा भार भी करवाया।
विज्ञापन

वर्जन
एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह जल्द गेहूं की फसल का उठान करें, ताकि किसानों को मंडी में गेहूं की फसल डालने की जगह मिल सके। किसानों को मंडी में हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। -दीपक लोहचब, सचिव, मार्केट कमेटी, गोहाना

फोटो 34 - खरीद केंद्र का निरीक्षण करते उपमंडल अधिकारी नागरिक आशीष वशिष्ठ। संवाद

फोटो 34 - खरीद केंद्र का निरीक्षण करते उपमंडल अधिकारी नागरिक आशीष वशिष्ठ। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें