फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ईंट भट्ठे पर भारी मात्रा में मिला प्रतिबंधित ईंधन, सील किया

Fri, 14 Apr 2023 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 37- ईंट भट्ठे पर मिले प्रतिबंधित ईंधन कार्बन को तुड़ी के नीचे से बाहर निकलवाते संयुक्त टीम
विज्ञापन
खरखौदा। गांव चौलका से सिलाना की ओर जाने वाले संपर्क मार्ग पर स्थित एक ईंट भट्ठे पर वीरवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के साथ संयुक्त टीम बनाकर छापा मारा। इस दौरान ईंट भट्ठे से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित ईंधन मिला। जिस पर ईंट भट्ठा संचालक को नोटिस थमाने के साथ उसे सील कर दिया गया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि खरखौदा क्षेत्र में गांव चौलका से सिलाना की ओर जाने वाले मार्ग पर स्थित एक ईंट भट्ठे पर प्रतिबंधित ईंधन इस्तेमाल किया जा रहा है। सूचना मिलने पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम ने एसआई सुनील व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एसडीओ प्रवीन यादव के नेतृत्व में एक संयुक्त टीम बनाकर ईंट भट्ठे पर छापा मारा गया। टीम को जांच के दौरान मौके पर भारी संख्या में प्रतिबंधित ईंधन मिला। जिस पर टीम ने ईंट भट्ठा संचालक से जवाब मांगने के लिए नोटिस थमा दिया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एसडीओ प्रवीन यादव का कहना है कि कार्बन का प्रयोग करना प्रतिबंधित है। ऐसे में भट्ठा मालिक को नोटिस थमाने के साथ ईंट भट्ठे को सील भी किया जा रहा है।
तूड़ी के नीचे छिपा रखे थे बोरे
टीम की कार्रवाई के दौरान जांच में सामने आया कि ईंट भट्ठा संचालक की ओर से ईंटों की पकाई के लिए प्रतिबंधित ईंधन कार्बन का प्रयोग किया जा रहा है। इस प्रतिबंधित कार्बन का किसी को पता न चले, इसके लिए इसे बोरों में भरकर भट्ठे पर तूड़ी के नीचे छिपाया गया था। जिसे टीम ने जांच करते हुए खोज निकाला और मजदूरों व बुलडोजर की मदद से बाहर निकलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें