फाेटो : सोनीपत के सेक्टर-15 स्थित एचएसवीपी कार्यालय में बैठक करते कर्मचारी। स्रोत: यूनियन
सोनीपत। हुडा जन स्वास्थ्य कर्मचारी यूनियन की जिला कमेटी की कार्यकारिणी सभा बुधवार को सेक्टर-15 स्थित यूनियन कार्यालय में हुई। यूनियन के जिला प्रधान सुरेंद्र सिंह ने अध्यक्षता की और सभा संचालन राज्य कार्यालय सचिव समेश कुमार ने किया।
यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष आरके नागर ने बताया कि कार्यकारी अभियंताओं से उनके अधीनस्थ कौशल रोजगार निगम कर्मचारियों के ईपीएफ, एजुकेशन संबंधी सर्टिफिकेट व अन्य कोई दस्तावेज बकाया रहते हो उसे तुरंत प्रभाव से 1 जून तक मुख्यालय मंगवाने के आदेश दे रखे हैं।
बताया कि आज तक एचएसवीपी से किसी कर्मचारी का भी रिकॉर्ड दोबारा वेरीफाई के लिए मुख्यालय नहीं भेजा है। सरकार व एचआरडी की ओर से कौशल रोजगार निगम के कर्मचारियों को जॉब सिक्योरिटी के लेटर देने की अंतिम तिथि 15 जून तय की हुई है।
अब यूनियन ने फैसला लिया कि कर्मचारियों को 15 जून तक जॉब सिक्योरिटी के लेटर नहीं दिए तो राज्य भर में उच्च अधिकारियों व सरकार के विरोध में धरने प्रदर्शन शुरू किए जाएंगे। इस दौरान राकेश त्यागी, सुरेश रोहिल्ला, जोगिंद्र सिंह, ध्रुव कुमार, सुरेंद्र रंगा, विनोद कुमार, राजकुमार, बंसीलाल, सुनील कुमार, शमशेर सिंह, राकेश चावरिया, अरुण कुमार भी शामिल रहे।