फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिज्जा की दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग से भारी नुकसान, दुकानदार ने लोन लेकर शुरू किया था काम

विज्ञापन
ओल्ड डीसी रोड पर पिज्जा की दुकान में लगी आग। संवाद - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
शहर के ओल्ड डीसी रोड पर मंगलवार को पिज्जा की दुकान में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। इससे दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जल गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

गांव बली ब्राह्मणान निवासी दीपक पिज्जा की दुकान चलाता है। मंगलवार सुबह करीब 9 बजे दीपक को फोन पर सूचना मिली कि उसकी दुकान से धुआं उठ रहा है। इस दीपक व अन्य पड़ोसी घटनास्थल पर पहुंचे। आग लगाने की सूचना उसने फायर ब्रिगेड को दी। गाड़ी के पहुंचने से पहले पूरी दुकान में आग लग चुकी थी। आग उस समय और अधिक फैल गई, जब दुकान में रखे डीप फ्रिजर का सिलिंडर आग की चपेट में आ गया। फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग लगने की सूचना के बाद सीएम के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन भी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने दुकानदार दीपक से घटना की जानकारी ली। दीपक ने बताया कि पिज्जा बनाने की मशीन से लेकर अन्य सामान जल गया, जिससे उसे काफी नुकसान हुआ। उसने लोन लेकर काम शुरू किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें