संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। सेक्टर-15 स्थित एचएसवीपी कार्यालय में सोमवार को हुडा जन स्वास्थ्य कर्मचारी यूनियन की ओर से संत शिरोमणि कबीर दास की 629वीं जयंती मनाई गई।
यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष आरके नागर ने बताया कि संत कबीर दास महान समाज सुधारक और भक्ति आंदोलन के प्रमुख स्तंभ थे। उनका पूरा जीवन सत्य, प्रेम, और धार्मिक सद्भाव की मिसाल है। उन्होंने जात-पात, कर्मकांड और पूजा-पाठ, मूर्ति पूजा का विरोध किया।
वे मानवता और सत्य के पुजारी थे। आज हम उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हैं। कार्यक्रम के बाद आम सभा का आयोजन किया गया। इसमें सरकार के खिलाफ वादाखिलाफी व शोषण के विरोध में प्रदर्शन किया।
इस दौरान ध्रुव कुमार, योग प्रकाश नागर, सुरेंद्र रंगा, राकेश त्यागी, समेश कुमार, समे सिंह, शुभम, राजकुमार, शमशेर सिंह, राकेश चांवरिया, सुनील, बंसी लाल, जगदीश, रमेश डाबला भी मौजूद रहे।