फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: समाधान शिविर में उठा अवैध स्विमिंग पूल और दूषित पानी का मुद्दा

Mon, 22 Jun 2026 05:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत लघु सचिवालय में समाधान ​शिविर के दौरान लोगों की ​शिकायतें सुनते अतिरिक्त उपायुक्त
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। लघु सचिवालय में सोमवार को आयोजित समाधान शिविर में अतिरिक्त उपायुक्त अजय चोपड़ा ने जन समस्याओं को सुना। इस दौरान विभिन्न विभागों से जुड़ी 15 शिकायतें मिलीं। इनमें अवैध स्विमिंग पूल संचालन, दूषित पानी की निकासी, पेयजल आपूर्ति, ट्रांसफार्मर स्थानांतरण और प्रॉपर्टी संबंधी प्रमुख रहीं।
नाहरी के ग्रामीण ने एक गॉर्डन में अवैध रूप से संचालित किए जा रहे स्विमिंग पूल तथा उससे निकलने वाले दूषित पानी को सड़क पर छोड़ने की शिकायत की। गांव जागसी में बारिश के पानी की निकासी के लिए बनाए गए हौज को स्थानांतरित करने व उसकी मरम्मत कराने की मांग की गई।
विज्ञापन

गांव दुभेटा में रास्ते के बीच रखे ट्रांसफार्मर को दूसरी जगह स्थानांतरित करने की शिकायत दी गई। इस दौरान मयूर विहार की गली नंबर-8 में पेयजल आपूर्ति बाधित होने, राशन कार्ड में आयु संशोधन, मकान की रजिस्ट्री के इंतकाल तथा प्रॉपर्टी आईडी से संबंधित शिकायतें भी दर्ज की गईं।
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त ने शिकायतों को सुनने के बाद संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक मामले का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी न हो। प्रत्येक मामले की नियमित समीक्षा की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें