फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: ड्रेन नंबर छह के किनारे अवैध रूप से बने हैं 463 मकान, रोजाना चलेगी तोड़फोड़ की कार्रवाई

Sat, 07 Oct 2023 03:15 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

सोनीपत नगर निगम की ओर से अमृत योजना के तहत शहर के बीचों बीच बनी ड्रेन नंबर छह को पक्का किया जा रहा है। कई सालों से ड्रेन के 1200 मीटर हिस्से में 463 मकान रोड़ा बने हुए हैं। डीआरओ कोर्ट से फैसला आने के बाद प्रशासन की ओर से तहसीलदार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया।
विज्ञापन
सोनीपत ड्रेन नंबर छह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत में ड्रेन नंबर छह के सुंदरीकरण में रोड़ा बन रहे अवैध रूप से बने मकानों को हटाने के लिए नगर निगम व सिंचाई विभाग की संयुक्त टीम ने तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरू कर दी है। शनिवार सुबह सिक्का कॉलोनी के पास 18 मकानों को चार बुलडोजर से हटाया गया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट तहसीलदार जिवेंद्र मलिक के नेतृत्व में सुबह 10 बजे शुरू हुई तोड़फोड़ की कार्रवाई दोपहर 2 बजे तक चली। 

विज्ञापन


ड्रेन नंबर छह को पक्का किया जा रहा
नगर निगम की ओर से अमृत योजना के तहत शहर के बीचों बीच बनी ड्रेन नंबर छह को पक्का किया जा रहा है। कई सालों से ड्रेन के 1200 मीटर हिस्से में 463 मकान रोड़ा बने हुए हैं। डीआरओ कोर्ट से फैसला आने के बाद प्रशासन की ओर से तहसीलदार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। शनिवार सुबह नगर निगम व सिंचाई विभाग की संयुक्त टीम पुलिस बल के साथ पहुंची।

तोड़फोड़ की कार्रवाई के दौरान निगम आयुक्त विश्राम कुमार मीणा भी शामिल रहे। शुरुआत में ड्रेन किनारे बसे लोगों ने प्रशासन की इस कार्रवाई का विरोध किया। अधिकारियों ने लोगों को समझाकर शांत कराया। पुलिस बल की मौजूदगी में लोग ज्यादा समय तक विरोध नहीं कर सके। नगर निगम व सिंचाई विभाग की संयुक्त टीम ने बुलडोजर से 18 मकानों को हटाया। 
विज्ञापन


निगम अधिकारियों के अनुसार ड्रेन पर बसे लोगों को मकान खाली करने के लिए मुनादी कराई जा रही है। रविवार को सिक्का कॉलोनी से लेकर दिल्ली रोड के बीच ड्रेन किनारे अवैध रूप से बने मकानों को हटाया जाएगा। इस दौरान नगर निगम के कार्यकारी अभियंता पंकज सैनी, सहायक अभियंता सुरेश लोहान, कनिष्ठ अभियंता रामकरण हुड्डा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें