फोटो 14- सोनीपत के बरोदा हलके के गांव गुमाना में कार्यक्रम के दौरान मटका दौड़ स्पर्धा की प्रतिभ
गोहाना। गांव गुमाना में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस और होली पर्व के उपलक्ष्य में महिलाओं की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संकीर्तन करने के बाद महिलाओं के लिए मटका दौड़ स्पर्धा आयोजित की गई। मुख्यातिथि के रूप में भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सोनिया मोर ने शिरकत की।
कार्यक्रम की संयोजक सोनिया सेन ने बताया कि मटका दौड़ में गांव की काफी महिलाओं ने भाग लिया। प्रतिभागी महिलाओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली पर्व मनाया। सोनिया मोर ने महिला सशक्तीकरण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हमें अपनी बेटियों को शिक्षित कर उनके सपनों को पूरा करना चाहिए। कार्यक्रम में रितु, परसनी सहित काफी महिलाएं मौजूद रही।