फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी पत्रकारिता लोकतंत्र का सशक्त स्तंभ : मोहन लाल बड़ौली

विज्ञापन
फोटो राई में आयोजित कार्यक्रम में संबोधित करते मोहन लाल बड़ौली।
विज्ञापन
सोनीपत। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि हिंदी पत्रकारिता केवल समाचारों का माध्यम नहीं, बल्कि लोकतंत्र को सशक्त बनाने और समाज को जागरूक करने का प्रभावी मंच है। पत्रकारिता समाज और शासन के बीच महत्वपूर्ण सेतु का कार्य करती है तथा निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता लोकतांत्रिक मूल्यों की मजबूती के लिए आवश्यक है।
विज्ञापन

वह शनिवार को एथनिक इंडिया में आयोजित हिंदी पत्रकारिता दिवस समारोह में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 30 मई 1826 को पंडित जुगल किशोर शुक्ल द्वारा हिंदी के प्रथम समाचार पत्र उदन्त मार्तण्ड का प्रकाशन शुरू किया गया था, जिसने हिंदी पत्रकारिता की मजबूत नींव रखी और जनजागरण का मार्ग प्रशस्त किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2026 हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने का ऐतिहासिक अवसर होगा। ।
बड़ौली ने कहा कि तकनीकी विकास और डिजिटल मीडिया के विस्तार के इस दौर में तथ्यपरक, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है। कार्यक्रम में सोनीपत के मेयर राजीव जैन, विधायक कृष्णा गहलावत, राई खेलकूद विश्वविद्यालय के कुलपति अशोक कुमार, पूर्व पार्षद पुनित राई सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें