फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखाड़ों की साख पर आंच पहुंचा रही हृदयविदारक घटनाएं: रोहतक के बाद अब सोनीपत की कुश्ती अकादमी गोलियों से दहली

Thu, 11 Nov 2021 01:12 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत(हरियाणा)

सार

अखाड़ों में लगातार हृदयविदारक घटनाएं हो रही हैं। पहलवानों और कोच का खून बहने की वारदात सामने आने से आम लोगों व खेल प्रेमियों के मन में अखाड़ों को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन
हलालपुर में हत्या के बाद वारदात स्थल पर निरीक्षण करने पहुंचे एसपी राहुल शर्मा व एएसपी डॉ. मयंक गुप्ता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखाड़े व कुश्ती अकादमी पहलवानों को तराशने के लिए बनाए जाते हैं, लेकिन अब यह लगातार बह रहे खून के कारण चर्चाओं में रहने लगे हैं। एक ओर पहलवानों ने ओलंपिक तक देश का नाम रोशन किया है तो अब हत्या जैसे मामलों में कोच के नाम आने के बाद खेल प्रेमी स्तब्ध हैं। रोहतक के बाद अब सोनीपत में भी हृदयविदारक घटना ने लोगों को चिंता में डाल दिया है। ऐसी घटनाएं अखाड़ों की साख को धूमिल कर रहे हैं। 

विज्ञापन

 
अखाड़े के कोच सहित छह की हो चुकी हत्या 
रोहतक के जाट कॉलेज के अखाड़े में 12 फरवरी को मुख्य कोच मनोज मलिक, उसकी पत्नी साक्षी, बेटे सरताज समेत छह लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में हत्या का आरोप कोच सुखवेंद्र और उसके साथी हथियार सप्लायर मनोज पर लगा था। 

सोनीपत के सागर की दिल्ली में हुई थी हत्या 
सोनीपत के सागर धरखड़ की मई में दिल्ली में हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप ओलंपिक मेडलिस्ट सुशील कुमार व अन्य पर है। दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में पहलवान सागर धनखड़, सोनू और अमित की बुरी तरह पिटाई कर दी थी। 
विज्ञापन


रोहतक में कोच ने कर दी थी खिलाड़ी की हत्या 
रोहतक में कोच ने खिलाड़ी की हत्या कर दी थी। खिलाड़ी का शव 18 फरवरी को मिला था। मामले में आरोपी कोच को गिरफ्तार किया जा चुका है। 

यह भी पढ़ें ः Fact check: नेशनल खिलाड़ी निशा की हुई हत्या, लेकिन ये वो रेसलर निशा दहिया नहीं, यह है सच्चाई
विज्ञापन


सोनीपत में एक दिन में चार हत्याएं 
सोनीपत में एक ही दिन में हत्या के चार मामले सामने आए हैं। खरखौदा में महिला पहलवान निशा और उसके भाई सूरज की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं दूसरी ओर गोहाना में एक युवक की हत्या का मामला भी सामने आया है। प्रेम प्रसंग के चलते हत्या का आरोप है। वहीं देर शाम सोनीपत में छठ पूजा के दौरान युवक की चाकू से हमला कर हत्या कर दी। 

लगातार सामने आ रही अपराध की वारदात
सोनीपत जिले में लगातार अपराध के मामले सामने आ रहे हैं। आए दिन कोई न कोई ऐसी वारदात सामने आ ही जाती है, जिसके कारण लोगों में भय बढ़ता जा रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें