फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: हरियाणवी नृत्य व भाषण में मचाया धमाल

Thu, 09 Oct 2025 01:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 01- सोनीपत के सेक्टर-12 ​स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य
विज्ञापन
सोनीपत। सेक्टर-12 स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में नवागंतुक छात्राओं के लिए प्रतिभा खोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें गायन, नृत्य, हरियाणवी, पंजाबी, हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू कविता पाठ, हिंदी व अंग्रेजी भाषण, पोस्टर बनाओ, स्लोगन लेखन, ऑन द स्पॉट चित्रकला, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट रंगोली, मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता आयोजित की गई।
विज्ञापन

हरियाणवी नृत्य प्रतियोगिता में किरण प्रथम, सानिया द्वितीय, तमन्ना व वंशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गायन में किरण प्रथम, साक्षी द्वितीय, ट्विंकल तृतीय रहीं। सामान्य नृत्य प्रतियोगिता में मेघना प्रथम, मनीषा द्वितीय, राखी तृतीय रहीं। हिंदी कविता में शालू प्रथम, अन्नु द्वितीय, अंग्रेजी भाषण प्रतियोगिता में स्वामी प्रथम, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट में प्रियंका प्रथम, चंदा द्वितीय स्थान पर रहीं।
स्नातक प्रथम वर्ष व स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष की छात्राओं ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। प्राचार्य डॉ. नरेश कुमार आंतिल व सांस्कृतिक समिति के प्रभारी डॉ. सुभाष सिसोदिया प्रतिभागी छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। प्राचार्य डॉ. नरेश आंतिल ने छात्राओं को सभी कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन

निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. सुनील पंवार, डॉ. नवीन वशिष्ठ, राजवंती धनखड़, रेखा रहेजा, डॉ. नीलम सैनी, डॉ. मीनाक्षी, डॉ. सविता ने निभाई। कार्यक्रम के संयोजन में डॉ. मंजीत गहलावत, प्राध्यापिका डॉ. पूनम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में डॉ. सतीश मलिक, डॉ. विकास मलिक, डॉ. प्रवीण, डॉ. राजेश भारद्वाज, डॉ. अमिता व स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

फोटो 01- सोनीपत के सेक्टर-12 स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें