फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: मालगाड़ी के आगे कूदकर शख्स ने किया सुसाइड, मौके से बरामद हुआ सुसाइड नोट

Wed, 08 Oct 2025 05:39 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी सोनीपत

सार

बुधवार दोपहर एटलस रोड के पास एक व्यक्ति ने पानीपत से दिल्ली की ओर जा रही मालगाड़ी के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
मालगाड़ी केआगे कूदकर शख्स ने किया सुसाइड - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 बुधवार दोपहर एटलस रोड के पास एक व्यक्ति ने पानीपत से दिल्ली की ओर जा रही मालगाड़ी के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही जीआरपी (गवर्नमेंट रेलवे पुलिस) मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में भेज दिया। 

विज्ञापन


मृतक के पास से एक सुसाइड नोट और एक बुलेट बाइक बरामद हुई है। जीआरपी थाना प्रभारी विजयपाल ने बताया कि हादसा दोपहर करीब 1:21 बजे डाउन लाइन पर हुआ। मृतक की उम्र करीब 50 वर्ष थी और वह सोनीपत के सेक्टर-12 का निवासी बताया जा रहा है। सुसाइड नोट में रुपये के लेन-देन का जिक्र है। 

पुलिस मृतक की शिनाख्त के लिए परिजनों से संपर्क कर रही है, जो चंडीगढ़ से सोनीपत पहुंचेंगे। थाना प्रभारी ने कहा कि शिनाख्त पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें