फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलो इंडिया प्रतियोगिता: छाए हरियाणा के तीरंदाज, 10 पदक जीते, नौ राज्यों के करीब 200 तीरंदाजों ने लिया भाग

Mon, 02 May 2022 09:22 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

साई सोनीपत में चौथी खेलो इंडिया प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। नौ राज्यों के करीब 200 तीरंदाजों ने भाग लिया। बहालगढ़ में साई के राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र के तीरंदाजों ने छह पदक जीते।
विज्ञापन
खेलो इंडिया तीरंदाजी प्रतियोगिता में निशाना लगाते तीरंदाज। विजेता रहे तीरंदाजों को पुरस्कृत करतीं साई की कार्यकारी निदेशक ललिता शर्मा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत जिले में बहालगढ़ स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण के राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र में चौथी खेलो इंडिया प्रतियोगिता में हरियाणा के तीरंदाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 पदक जीतकर अपना दबदबा बनाया।प्रतियोगिता में साई राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र के तीरंदाजों ने छह पदक जीते। प्रतियोगिता में नौ राज्यों के करीब 200 तीरंदाजों ने प्रतिभागिता की। 

विज्ञापन


साई की कार्यकारी निदेशक ललिता शर्मा ने बताया कि विश्व स्तरीय प्रतियोगिताओं की तैयारियों को परखने के लिए चौथी खेलो इंडिया तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन उत्तराखंड तीरंदाजी संघ, भारतीय तीरंदाजी संघ व भारतीय खेल प्राधिकरण ने संयुक्त रूप से किया।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, चंडीगढ़ व लद्दाख के तीरंदाजों ने भाग लिया। तीरंदाजी के उच्च प्रदर्शन निदेशक संजीवा सिंह ने बताया कि खेलो इंडिया तीरंदाजी प्रतियोगिता में अधिक से अधिक खिलाड़ी भाग ले सकें, इसके लिए चौथी खेलो इंडिया तीरंदाजी प्रतियोगिता में कोई प्रवेश शुल्क नहीं रखा गया। पहली प्रतियोगिता के बाद से प्रवेश शुल्क हटा दिया गया है। इससे पहले 250 रुपये प्रति तीरंदाज प्रवेश शुल्क निर्धारित किया गया था। 
विज्ञापन


इस साल के अंत या अगले साल की शुरुआत में खेली जाएगी फाइनल प्रतियोगिता 
साई की कार्यकारी निदेशक ने बताया कि एनसीओई सोनीपत में यह चौथी प्रतियोगिता है, जबकि कोलकाता, औरंगाबाद, इंफाल व गुवाहाटी साई में एक मई को पहली प्रतियोगिता खेली गई। उन्होंने बताया कि इस साल के अंत या अगले साल की शुरुआत में पूर्वी जोन से कोलकाता, पश्चिमी से  औरंगाबाद, उत्तर पूर्वी जोन से इंफाल व गुवाहाटी और उत्तरी जोन से सोनीपत में सभी राज्यों के बीच फाइनल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें देशभर के तीरंदाजों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। 

विजेताओं को पदक पहनाकर किया पुरस्कृत
प्रतियोगिता में तीरंदाजी के स्टार खिलाड़ी तरुणदीप राय व ज्योति सुरेखा ने प्रतिभागी तीरंदाजों का हौसला बढ़ाया। तरुणदीप राय सिक्किम के रहने वाले हैं और तीन बार ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं, जबकि आंध्रप्रदेश की रहने वाली ज्योति सुरेखा ने विश्व चैंपियनशिप में तीन बार पदक जीते हैं। अंत में सभी विजेता रहे तीरंदाजों को पदक पहनाकर पुरस्कृत किया गया। इस दौरान उच्च प्रदर्शन निदेशक संजीवा सिंह, सहायक निदेशक सुधीर रेड्डी व तीरंदाजी के सभी कोच मौजूद रहे। 

ये रहे परिणाम 
कंपाउंड, कैडेट, लड़के

  • स्थान    विजेता 
  • प्रथम    इशांत चौधरी, हरियाणा
  • द्वितीय    यश, हरियाणा
  • तृतीय    वीरेंद्र कुमार मंडल, दिल्ली


कंपाउंड, जूनियर, पुरुष वर्ग

  • प्रथम    पुलकित, हरियाणा
  • द्वितीय    सागर सिंह, एनसीओई, सोनीपत
  • तृतीय    यतिन कौशक, हरियाणा


कंपाउंड, सीनियर, पुरुष वर्ग

  • प्रथम    मोहम्मद शावेज, उत्तर प्रदेश
  • द्वितीय    केके वेनकदरी, एनसीओई, सोनीपत
  • तृतीय    हर्ष पाराशर, एनसीओई, सोनीपत


कंपाउंड, कैडेट, लड़कियां 

  • प्रथम    मानसी, हरियाणा
  • द्वितीय    मनरूप कौर, पंजाब


कंपाउंड, जूनियर, महिला वर्ग

  • प्रथम    रतिका, हरियाणा
  • द्वितीय    कीर्ति शर्मा, राजस्थान


कंपाउंड, सीनियर, महिला वर्ग

  • प्रथम    प्रियंका मीणा, राजस्थान
  • द्वितीय    ज्योति बालियान, उत्तर प्रदेश
  • तृतीय    अंशु, सीआरपीएफ 


रिकर्व, सब जूनियर, महिला वर्ग 

  • प्रथम    जानवी, हरियाणा
  • द्वितीय    रितिम, चंडीगढ़
  • तृतीय    श्वेता सिंह, हरियाणा


रिकर्व, सब जूनियर, पुरुष वर्ग 

  • प्रथम    रोहन चौधरी, उत्तर प्रदेश
  • द्वितीय    गगनप्रीत, राजस्थान
  • तृतीय    अथर्व शर्मा, राजस्थान


रिकर्व, जूनियर, महिला वर्ग

  • प्रथम    गुरमेहर कौर ग्रेवाल, चंडीगढ़
  • द्वतीय     सुमन चौधरी, राजस्थान 
  • तृतीय    ओमश्री नरवारे, एनसीओई सोनीपत

विज्ञापन

रिकर्व, जूनियर, पुरुष वर्ग

  • प्रथम    रामपाल चौधरी, राजस्थान 
  • द्वितीय    राहुल, हरियाणा
  • तृतीय    अगस्त्य, हरियाणा 


रिकर्व, सीनियर, महिला वर्ग 

  • प्रथम    दिप्ति कुमारी, एनसीओई सोनीपत
  • द्वितीय    अनीति पोडवाल, उत्तर प्रदेश


रिकर्व, सीनियर, पुरुष वर्ग

  • प्रथम    बसंत कुमार, सीआरपीएफ
  • द्वितीय    कपिल, एनसीओई सोनीपत
  • तृतीय    नीरज चौहान, उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें