फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: चक्का फेंक में सोनीपत की सीमा पूनिया आंतिल ने जीता कांस्य, खुशी में झूमे परिजन

Sun, 01 Oct 2023 10:35 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

चीन के हांगझोऊ में चल रहे एशियन गेम्स में रविवार को सोनीपत की बेटी ने डिस्कस थ्रो में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश की झोली में कांस्य पदक डाला। डिस्कस थ्रोअर सीमा पूनिया आंतिल ने 59.82 मीटर थ्रो कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
चक्काफेंक खिलाड़ी सीमा पूनिया - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन के हांगझोऊ में चल रहे एशियन गेम्स में हरियाणा के सोनीपत की एथलीट सीमा पूनिया आंतिल ने चक्का फेंक में कांस्य जीता। सीमा ने 59.82 मीटर थ्रो किया। सीमा के जीतने पर परिवार में खुशी का माहौल है। सभी को सीमा से पदक की उम्मीद थी। सीमा उस पर खरा उतरते हुए बेहतर खेल दिखाया। हालांकि पहले दो स्थान पर चीन के खिलाड़ियों ने कब्जा जमाया। सीमा अपने बेस्ट रिकॉर्ड 62.62 मीटर थ्रो तक नहीं पहुंच पाईं और 59.82 मीटर का थ्रो कर कांस्य पदक जीता।

विज्ञापन


सीमा ने जीता कांस्य पदक, खुशी में झूमे परिजन, बांटी मिठाइयां
सीमा के भाई अमित पाल आंतिल ने बताया कि एशियन गेम्स में सभी को पूरी उम्मीद थी कि सीमा देश के लिए पदक जीतकर लौटेगी। डिस्कस थ्रो का मुकाबला शुरू होने से पहले ही परिजन टीवी के सामने बैठ गए थे। सीमा ने शानदार प्रदर्शन किया। लाडली की उपलब्धि पर परिवार में खुशी का माहौल बना रहा।
राष्ट्रमंडल खेलों में हैट्रिक जमाने का कारनाम कर चुकी हैं सीमा
विज्ञापन

अर्जुन अवॉर्डी एथलीट सीमा राष्ट्रमंडल खेलों में पदकों की हैट्रिक जमाने का कारनामा कर चुकी हैं। यह कारनामा उन्होंने वर्ष 2006, 2010 व 2014 में किया है। यही नहीं वह वर्ष 2004, 2012, 2016 व 2022 में भी ओलंपिक कोटा हासिल कर चुकी हैं। सीमा का जन्म सोनीपत के गांव खेवड़ा में हुआ था। परिवार में खेलों का माहौल शुरू से था।
विज्ञापन


एशियन गेम्स में सीमा आंतिल पुनिया के कांस्य पदक जीतने की खुशी में एक दूसरे को मिठाई खिलाते परिजन। स्रोत : परिजन
खेलों के इसी माहौल के बीच सीमा ने डिस्कस थ्रो करना शुरू किया। सीमा वर्ष 2004 एथेंस में खेलीं, वर्ष 2006 के राष्ट्रमंडल खेल में रजत पदक, वर्ष 2010 के राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक, वर्ष 2014 के राष्ट्रमंडल खेल में रजत पदक, वर्ष 2014 में एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक, वर्ष 2018 में एशियन गेम्स में कांस्य पदक और वर्ष 2018 गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक प्राप्त किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें