फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: भारतीय महिला हॉकी स्टार नेहा गोयल बनेंगी दुल्हनिया, हॉकी खिलाड़ी सुनील के साथ पूरी की मंगनी की रस्में

Thu, 20 Jun 2024 09:51 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

नेहा ने करनाल निवासी हॉकी खिलाड़ी सुनील के साथ साधारण कार्यक्रम में मंगनी की रस्में पूरी की हैं। 11 की उम्र में हॉकी स्टिक पकड़ने वाली नेहा गोयल ने 18 की उम्र में भारतीय महिला हॉकी टीम में जगह पाई थी। 
विज्ञापन
सगाई समारोह में नेहा गोयल व सुनील परिवार के सदस्यों के साथ। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत निवासी भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी एवं ओलंपियन नेहा गोयल ने जल्द ही करनाल निवासी सुनील की दुल्हनिया बनेंगी। गुरुवार को नेहा और सुनील की जीटी रोड स्थित एक होटल में साधारण कार्यक्रम में मंगनी की रस्म पूरी हुई। कार्यक्रम में केवल पारिवारिक लोग व कुछ अन्य नजदीकी लोगों को ही बुलाया गया था। एशियाई खेलों की रजत पदक विजेता नेहा गोयल के जीवन साथी सुनील भी हॉकी खिलाड़ी हैं। वह खेल कोटे से ऑडिट विभाग में कार्यरत हैं।

विज्ञापन


नेहा गोयल ने 11 साल की उम्र में हॉकी स्टिक पकड़ी थी। नेहा ने भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान एवं प्रशिक्षक प्रीतम सिवाच के सानिध्य में हॉकी के गुर सीखे और अपने शानदार खेल प्रदर्शन से सबको हैरान किया। साल 2018 में महज 18 वर्ष की आयु में भारतीय महिला हॉकी टीम का हिस्सा बनीं। एफआईएच चैंपियंस चैलेंज के तहत ग्लासगो में पहला मैच खेलने वाली नेहा ने फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा।

15 साल पहले पिता छोड़ गए थे घर
वेस्ट रामनगर निवासी नेहा गोयल तीन बहनों में सबसे छोटी हैं। 15 साल पहले उनके पिता घर छोड़ गए थे, लेकिन उनकी मां सावित्री देवी ने बेटियों को हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। सावित्री ने मेहनत मजदूरी करते हुए तीनों बेटियों का पालन-पोषण किया। बेटी के सपने को पूरा करने के लिए मां ने घरों में बर्तन साफ किए और फैक्टरी में भी नौकरी की। नेहा ने मां के संघर्ष का फल अपनी सफलता के रूप में दिया।
विज्ञापन


यूं बढ़ता गया कारवां
नेहा ने 14 साल की उम्र में जूनियर नेशनल खेलने के बाद साल 2011 में जूनियर एशिया कप खेला। इसमें देश को कांस्य पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इसी साल अंडर-21 अंतरराष्ट्रीय लाल बहादुर शास्त्री कप में भी नेहा गोयल को जगह मिली और उसमें न्यूजीलैंड, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमों को हराकर देश को चैंपियन बनाया। इस प्रतियोगिता में नेहा को बेस्ट प्लेयर के पुरस्कार से नवाजा गया। साल 2016 में साउथ एशियन गेम्स में देश को चैंपियन बनाने में नेहा गोयल का अहम योगदान रहा। नेहा फारवर्ड पॉजिशन पर खेलती हैं और वह सीनियर टेस्ट मैच, चैंपियन कप समेत अन्य चैंपियनशिप में देश के लिए खेल चुकी हैं। नेहा को खेल कोटे से रेलवे में नौकरी मिली है। वह रेलवे की ओर से खेलती हैं।

उपलब्धियां

  • साल 2018 में लंदन में हुए हॉकी विश्व कप में भी भारतीय टीम का हिस्सा बनीं और शुरुआती मैच में इंग्लैंड के खिलाफ गोल कर भारत को बढ़त दिलाई थी।
  • साल 2018 के एशियाई खेलों में रजत पदक जीता।
  • साल 2022 के एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीता।
  • साल 2022 के राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक विजेता बनी।
  • साल 2017 के एशिया कप में स्वर्ण पदक जीता।
  • साल 2022 के एशिया कप में कांस्य पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें