फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: एमेच्योर कुश्ती संघ से अब महासचिव राकेश सांगवान को निकाला बाहर, बैठक में लिया निर्णय

Wed, 17 Jan 2024 08:34 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

एमेच्योर कुश्ती संघ विवाद: राकेश सांगवान ने 14 जनवरी को रोहतास नांदल को प्रधान पद से हटाया था। सोनीपत में बुधवार शाम बैठक के बाद महासचिव राकेश को संघ से बाहर करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
सोनीपत के मुरथल में पत्रकारों से बातचीत करते रोहताश सिंह नांदल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा एमेच्योर कुश्ती एसोसिएशन में आपसी खींचतान रुकने का नाम नहीं ले रही है। 14 जनवरी को बहादुरगढ़ में एजीएम की बैठक के बाद महासचिव राकेश ने रोहतास नांदल को संघ से बाहर कर उनके स्थान पर वरिष्ठ उप प्रधान रमेश पांचाल को कार्यकारी प्रधान बना दिया था। सोनीपत में बुधवार शाम हुई बैठक के बाद संघ के महासचिव राकेश सांगवान को एसोसिएशन से बाहर कर दिया गया है।

विज्ञापन


हरियाणा एमेच्योर कुश्ती संघ के अध्यक्ष रोहताश सिंह नांदल ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि संघ से महासचिव राकेश सांगवान को बाहर कर दिया गया है। राकेश सालभर से संघ विरोधी गतिविधियों में शामिल रहे हैं। पहले उन्हें निलंबित कर अपना पक्ष रखने को कहा गया था। अब सभी सदस्यों की सहमति से उन्हें संघ से बाहर कर दिया गया है।

सरकार ने मांग मानी, जयपुर में खेलेंगी हरियाणा की दो टीम
कुश्ती में जारी विवाद के बीच हरियाणा एमेच्योर कुश्ती एसोसिएशन ने केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के नाम पत्र लिखा था। इसमें राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पहले तीन स्थान पर रहने वाली टीमों का कोटा बढ़ाकर अगली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उन्हें दो टीमें उतारने की अनुमति देने की मांग की थी। भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष रहे बृजभूषण शरण सिंह के कार्यकाल से पहले यह प्रावधान था, लेकिन बृजभूषण के कार्यकाल के दौरान इस पर पाबंदी लगा दी गई थी। रोहताश सिंह ने दावा किया है कि उनकी मांग पर सरकार ने मोहर लगा दी है। जयपुर में होने वाले राष्ट्रीय कुश्ती मुकाबलों में हरियाणा की दो टीमें हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन


रोहतास पहले ही बाहर, वे किसी को नहीं निकाल सकते : राकेश
रोहतास नांदल को 14 जनवरी को ही बहादुरगढ़ में हुई मीटिंग के बाद बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। अब वह कुश्ती संघ से बाहर हैं तो उन्हें किसी को हटाने और शामिल करने का कोई अधिकार ही नहीं है। संघ की ओर से कार्यकारी प्रधान के रूप में रमेश बोहर को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। -राकेश सांगवान, महासचिव हरियाणा एमेच्योर कुश्ती संघ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें