फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: फ्रेशर पार्टी में हर्षिता और अनु बनीं मिस ब्यूटीफुल

विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के टीकाराम कन्या महाविद्यालय में आयोजित फ्रेशर पार्टी के दौरान विजेता छात्राओं के
विज्ञापन

विज्ञापन
सोनीपत। टीकाराम कन्या महाविद्यालय में मंगलवार को यूजी एवं पीजी की नवप्रवेशी छात्राओं के स्वागत के लिए फ्रेशर पार्टी आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. ऊषा दहिया ने सरस्वती वंदना के साथ किया। उन्होंने छात्राओं को सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और प्रतिभा निखारने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में छात्राओं ने गीत, नृत्य सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। परिचय, प्रश्नोत्तरी, प्रतिभा प्रदर्शन और रैंप वॉक प्रतियोगिताओं में भी छात्राओं ने उत्साह से भाग लिया। प्राचार्य ने कहा कि ऐसी गतिविधियां आत्मविश्वास बढ़ाने, झिझक दूर करने और व्यक्तित्व विकास में सहायक होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्या डॉ. ऊषा दहिया ने विजेता छात्राओं को सैशे और क्राउन पहनाकर सम्मानित किया। टीकाराम शिक्षा समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह दहिया ने भी छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. उपासना, डॉ. सविता, डॉ. नीलम और डॉ. किरण रहीं। निर्णायक मंडल में डॉ. परवेश और डॉ. नेहा शामिल रहीं।
फ्रेशर पार्टी के प्रमुख विजेता
यूजी वर्ग: हर्षिता-मिस ब्यूटीफुल, खुशी-मिस यूनिक, पायल-मिस टैलेंट, भूमि-मिस पर्सनालिटी, मुस्कान-मिस कैटवॉक, परांशी-मिस फ्रेशर।
पीजी वर्ग: अनु-मिस ब्यूटीफुल, निशिता-मिस यूनिक, अंजली-मिस टैलेंट, कोमल-मिस पर्सनालिटी, मिलन-मिस कैटवॉक, नैन्सी-मिस फ्रेशर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें