फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मुआवजे के लिए किसानों ने दिया 15 दिन का दिया अल्टीमेटम

विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के गांव रायपुर में मुआवजे की मांग को लेकर दिए धरने पर नारेबाजी करते ग्रामीण। स्रो
विज्ञापन

विज्ञापन
सोनीपत। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) रोहतक से जमीन का मुआवजा नहीं मिलने के विरोध में गांव रायपुर में 12 किसान परिवारों ने मंगलवार को दो घंटे सांकेतिक धरना दिया। पूर्व सरपंच पंडित हरनारायण की अध्यक्षता में किसानों ने 11 कनाल पुश्तैनी जमीन पर टेंट लगाकर प्रदर्शन किया। किसानों ने 15 दिन में मुआवजा नहीं मिलने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
पंडित हरनारायण ने बताया कि एलएसी नंबर 125 और 132 के तहत करीब 11 कनाल जमीन का मुआवजा साढ़े तीन साल से लंबित है। किसानों ने प्रशासक, कानूनगो और पटवारी को सात-आठ बार लिखित शिकायत दी, लेकिन समाधान नहीं हुआ। किसानों के अनुसार इसी जमीन से सड़क का निर्माण किया जा चुका है। उन्होंने मांग की कि मुआवजा देने के बाद ही निर्माण कार्य आगे बढ़ाया जाए।
विज्ञापन

धरने के दौरान किसानों ने जमीन पर तारबंदी कर दोबारा कब्जा लेने की बात कही। उनका कहना है कि सड़क के साथ बाजरे की फसल पकने को है और रास्ता खुलने पर आवारा पशु फसल को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
भुगतान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
सामाजिक कार्यकर्ता प्रेम गौतम और देवेंद्र गौतम ने किसानों की मांग का समर्थन किया। रक्षक सेना के मनजीत तिहाड़ा ने 15 दिन में भुगतान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। योगी धर्मवीर और समाज पंचायत के संयोजक एवं व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष संजय सिंगला ने भी मांग को उच्च अधिकारियों और स्थानीय नेतृत्व के समक्ष उठाने की बात कही।
विज्ञापन

इन किसानों की है जमीन
धरने में पंडित हरनारायण, जयप्रकाश, भयराम, प्रेम गौतम, श्रीपाल, रामरतन, धनीराम, होशियार सिंह, कृष्णा, दर्शना, शांति, सुमन और इंद्रावती सहित अन्य किसान परिवार शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें