फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपती के शव परिजनों को सौंपे, दादा से लिपटकर रोती रही मासूम बेटी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंडली में आत्महत्या करने वाले दंपती के शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने परिजनों को सौंप दिए हैं। दंपती की मौत के बाद रातभर उनकी तीन साल की बच्ची मम्मी-पापा को पुकारती रही। वीरवार दोपहर बाद जब परिजन शव लेने के लिए यूपी के फर्रुखाबाद से पहुंचे तो बच्ची अपने दादा से लिपटकर रोती रही। इस दौरान कुंडली थाना पुलिस ने वीरवार शाम दंपती के शवों के साथ उनकी तीन साल की मासूम बेटी को भी परिजनों को सौंप दिया। युवक के पिता का कहना है कि दंपती में आपसी झगड़े को लेकर कभी चर्चा तक नहीं हुई।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले के गांव अमीयापुर रहने वाले अमन कुमार और उसकी पत्नी प्रमिंद्री देवी ने बुधवार शाम कुंडली के शिवपुरी कॉलोनी में पंखे से रस्सी बांधकर आत्महत्या कर ली थी। पहले प्रमिंद्री देवी ने आत्महत्या की थी, पत्नी के शव को देखने के बाद अमन ने भी फंदा लगाया था। घटना के समय उनकी तीन साल की मासूम पड़ोस के घर में खेलने गई थी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम को भेजकर बच्ची को पड़ोसियों को सौंप दिया था। बताया गया है कि बच्ची गुड़िया रातभर मम्मी-पापा को पुकारती रही। वीरवार को यूपी के फर्रुखाबाद से दंपती के शव लेने परिजन पहुंचे। उस दौरान गुड़िया अपने दादा अशोक से लिपटकर रोती रही। पुलिस से शव लेकर परिजन फर्रुखाबाद रवाना हो गए। पिता अशोक ने बताया कि अक्सर रोजाना उनकी बात बेटे व पुत्रवधू से होती थी। उन्होंने कभी किसी विवाद के बारे में जानकारी नहीं दी। उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि दोनों ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें