सोनीपत। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक में 17 से 19 फरवरी तक आयोजित इंटर कॉलेज कराटे प्रतियोगिता में जीवीएम गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने ओवरऑल ट्रॉफी अपने नाम की। संस्था के प्रधान डाॅ. ओपी परूथी व प्राचार्य डाॅ. मंजुला स्पाह ने विजेताओं को बधाई दी है।
प्राचार्य ने बताया कि कराटे स्पर्धा में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा शिवांशी ने अंडर-45 तथा बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा शिवानी ने अंडर-50 में कांस्य पदक, एमए की छात्रा संजना ने अंडर-55 और बीएससी मेडिकल की छात्रा कीर्ति ने अंडर-61 में रजत पदक जीता।
बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा सिमरन ने अंडर-68 तथा बीसीए द्वितीय वर्ष की छात्रा वैष्णवी ने ओवर-68 स्पर्धा में रजत पदक जीता। इसके अलावा
व्यक्तिगत काता स्पर्धा में एमए इंग्लिश द्वितीय वर्ष की संजना ने कांस्य पदक जीता। वहीं, ग्रुप काता प्रतियोगिता में बीएससी मेडिकल द्वितीय वर्ष की छात्रा वंदना, एमए इंग्लिश द्वितीय वर्ष की संजना, बीएससी मेडिकल प्रथम वर्ष की छात्रा कीर्ति और बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा शिवानी की टीम ने स्वर्ण पदक जीता।