फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: राज्यस्तरीय अकादमिक फेस्ट में जीवीएम को मिली ओवरऑल सिल्वर ट्रॉफी

विज्ञापन
विजेता छात्राओं के साथ जीवीएम कॉलेज की प्राचार्य व अन्य। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

सोनीपत। आर्य स्नातकोत्तर कॉलेज पानीपत में आयोजित राज्यस्तरीय इंटर कॉलेज एकेडमिक फेस्ट ‘दिशाएं’ में जीवीएम गर्ल्स काॅलेज ने ओवरऑल सिल्वर ट्रॉफी जीती। संस्था के प्रधान डाॅ. ओपी परूथी व प्राचार्य डॉ. मंजुला स्पाह ने छात्राओं को बेहतरीन प्रदर्शन के लिए बधाई दी।
डेक्लामेशन स्पर्धा में जीवीएम की छात्रा अनुष्का ने दूसरा स्थान हासिल कर 1500 रुपये के पुरस्कार जीता। क्विज स्पर्धा में नेहा, जान्हवी और नीरज ने तीसरा स्थान पाया। उन्हें 1100 रुपये का पुरस्कार दिया गया। एड मैड शो में इशिका, मुस्कान, मोक्षी व प्रियांशी ने दूसरा पुरस्कार जीता। उन्हें 1500 रुपये पुरस्कार मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज लौटने पर उप प्राचार्य डाॅ. सुमन नासा, वाणिज्य विभाग की डीन डाॅ. आशा चावला, डाॅ. पूजा गुलाटी, डाॅ. सोनिया मित्तल, महिमा, रुचिका विरमानी, वंदना सचदेवा आदि ने बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें