फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: स्टार टीचर ऑफ निपुण अवॉर्ड से सम्मानित हाेंगे गुरुजी

Sun, 21 Jul 2024 10:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
मनोज वर्मा, जिला समन्वयक, एफएलएन, सोनीपत।
विज्ञापन
सोनीपत। राजकीय स्कूलों में शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए प्रयासरत शिक्षा विभाग ने नई पहल शुरू की है, इसके तहत शिक्षण क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले गुरुजन को स्टार टीचर ऑफ निपुण अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। बेहतर शिक्षकों के चयन के लिए इसके लिए जिले के सभी खंडों में खंड शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में कमेटी का गठन किया है। यह कमेटी शिक्षकों की तरफ से कक्षा कक्ष में करवाई जाने वाली गतिविधियों व अन्य कार्यों का मूल्यांकन करेगी। इसके आधार पर शिक्षकों को अंक प्रदान किए जाएंगे। इन्हीं अंकों के आधार पर प्रत्येक खंड से पांच शिक्षकों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की तरफ से शिक्षकों को प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें सम्मानित करने का निर्णय लिया है। इससे शिक्षकों में परीक्षा परिणाम में सुधार लाने की होड़ बढ़ेगी और विद्यार्थियों को बेहतर करवाने का प्रयास किया जाएगा। शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों को स्टार टीचर ऑफ निपुण अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक खंड से पांच शिक्षक व दो मेंटर्स का चयन किया जाएगा। इसके लिए शिक्षकों को आवेदन करने होंगे। शिक्षाविदों की मानें तो विभाग की तरफ से शुरू की गई यह योजना अपने उद्देश्यों की पूर्ति के लिए कारगर साबित होगी। आने वाले समय में इसके अच्छे परिणाम सामने आएंगे।



आवेदन के लिए गाइडलाइन जारी

शिक्षा विभाग की तरफ से आवेदन करने के लिए गाइडलाइन भी जारी कर दी हैं, जिसके 10 प्वाइंट निर्धारित किए गए हैं। प्रत्येक प्वाइंट के 10 अंक निर्धारित हैं। इसके आधार पर ही शिक्षकों को स्वयं आंकलन कर खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में आवेदन करना होगा। प्राप्त आवेदनों के बाद गठित कमेटी मूल्यांकन करेगी और पांच शिक्षक और दो मेंटर्स के नाम का चयन कर जिला शिक्षा अधिकारी व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी के पास भेजेगी। इसके बाद ही फाइनल नामों का चयन किया जाएगा। जिले के आठ खंडों में करीब 1850 पीआरटी कार्यरत हैं।
विज्ञापन


इन कार्यों का मूल्यांकन कर मिलेंगे 10-10 अंक
- कौशल पासबुक भरना व विद्यार्थियों का प्रदर्शन।

- विभाग की तरफ से जारी गाइडलाइन के अनुसार शिक्षण योजना की पालना करना।
- प्रिंटरिच कक्षा कक्ष व रीडिंग कार्नर स्थापित करना।

- ग्रेड व विषयवार निपुण लक्ष्य के बारे में जागरूकता प्रदान करना।
- कक्षा में टीएलएम किट का प्रयोग करना।

- शिक्षक-प्रशिक्षण कार्यक्रम में विद्यार्थियों की भागीदारी।
- साल भर में कितने फीसदी विद्यार्थियों को निपुण बनाया।
- प्रतिदिन वर्कबुक की जांच व व करवाए गए प्रयोग।

- जिला व राज्यस्तरीय गतिविधियों में कक्षा के विद्यार्थियों की भागीदारी।
- शिक्षा विभाग की टीचर निपुण ऐप का किया गया प्रयोग।

वर्जन
स्कूलों में शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए प्रयासरत पीआरटी को स्टार शिक्षक ऑफ निपुण अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए शिक्षकों से आवेदन मांगे गए हैं। शिक्षा विभाग की तरफ से गठित कमेटी प्राप्त आवेदनों की जांच करेगी और जारी गाइडलाइन के आधार पर शिक्षकों केे कार्य का मूल्यांकन करते हुए अंक दिए जाएंगे। इसके आधार पर प्रत्येक खंड से पांच शिक्षकों व दो मेंटर्स का चयन किया जाएगा। जिन्हें 27 जुलाई को आयोजित समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


- मनोज वर्मा, जिला समन्वयक, एफएलएन, सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें