फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नई अनाज मंडी में 18 को मनाई जाएगी गुरु गोरखनाथ जयंती, सीएम होंगे मुख्य अतिथि

Fri, 16 May 2025 01:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 01: सोनीपत की नई अनाज मंडी में होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर अधिका
विज्ञापन
सोनीपत। गुरु गोरखनाथ जयंती पर 18 मई को रोहतक रोड स्थित नई अनाज मंडी में राज्यस्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें मुख्यमंत्री नायब सैनी मुख्य अतिथि होंगे। इसकी तैयारियों को लेकर एसडीएम सुभाष चंद्र व नगराधीश डॉ. अनमोल ने वीरवार को अधिकारियों के साथ आयोजन स्थल का दौरा किया।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को बिजली, पानी, शौचालय, सफाई व शेड की व्यवस्था सुचारु रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने जोगी समाज के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर व्यवस्था, मुख्य मंच, पार्किंग आदि से संबंधित विषयों पर चर्चा की। अंत में हेलिपैड स्थल का भी जायजा लिया गया। इस दौरान प्रशिक्षु आईएएस गौरव, डीआईपीआरओ राकेश गौतम, मार्केट कमेटी सचिव ज्योति मोर, कैप्टन सुभाष चंद्र, चरण सिंह जोगी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें