फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: होली को लेकर रेलवे स्टेशन पर बढ़ाई सुरक्षा व्यवस्था

Wed, 08 Mar 2023 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। होली पर्व पर राजकीय रेलवे पुलिस ने रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। मंगलवार सुबह पुलिस ने रेलवे स्टेशन परिसर के चप्पे-चप्पे की छानबीन की। स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों के सामान की भी गहनता से जांच की गई। स्टेशन पर मौजूद यात्रियों में जांच को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर होली पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था दुरूस्त बनाए रखने के लिए मंगलवार को जीआरपी प्रभारी धर्मपाल के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों ने जांच अभियान चलाया। अभियान की शुरुआत बुकिंग कार्यालय परिसर से की गई। पुलिस ने स्टेशन पर पहुंचने वाले यात्रियों की सामान की जांच की। पुलिस टीम ने सोनीपत स्टेशन पर पहुंचने वाली ट्रेनों में भी यात्रियों के सामान व बैग की जांच कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस मौके पर पुलिस कर्मी सुरेश कुमार, नरेश कुमार, विकास, अजय कुमार, राजकपूर, रामचंद्र व सुरेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें