फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंदीशाला में नहीं मिला हरा चारा, मेयर ने ठेकेदार को लगाई फटकार

विज्ञापन
नंदीशाला में निरीक्षण करते मेयर निखिल मदान। संवाद - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
मेयर निखिल मदान ने सोमवार को हरसाना कलां स्थित नंदीशाला का औचक निरीक्षण किया। नंदीशाला में गोवंशों के लिए हरा चारा नहीं मिला। उन्होंने सफाई निरीक्षक कृष्ण और संबंधित ठेकेदार को मौके पर बुलाकर जवाब तलब किया। जिस पर मेयर ने ठेकेदार को फटकार लगाई और सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन

साथ ही मेयर ने नंदीशाला में आए एक महीने के चारे का भी रिकॉर्ड मांगा है। रिकार्ड चेक करने पर पता चला कि तीन दिन पहले नंदीशाला में चारा आया था। इसके बाद हरा चारा नहीं लाया गया। मेयर निखिल मदान ने कहा कि गोवंशों की सेवा में कोई कमी न रहे, इसके लिए नगर निगम द्वारा संचालित गोशालाओं और नंदीशाला में नियमित अंतराल पर औचक निरीक्षण जारी रहेगा। इस दौरान मेयर ने नंदीशाला परिसर में सूखे चारे, पीने के पानी और सफाई व्यवस्था इत्यादि सुविधाओं का भी हाल देखा जो संतोषजनक पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें