फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 5वीं हरियाणा सीनियर योग चैंपियनशिप का शानदार आगाज

Sat, 23 Nov 2024 05:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 14- सोनीपत के राई स्थित हरियाणा खेल विश्वविद्यालय में आयोजित सीनियर योग चैंपियनशिप में अपन
विज्ञापन
सोनीपत। प्रदेश के एकमात्र हरियाणा खेल विश्वविद्यालय में शुक्रवार को हरियाणा योग खेल एसोसिएशन की तरफ से 5वीं हरियाणा सीनियर योग चैंपियनशिप का आगाज किया गया। दो दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ बतौर मुख्यातिथि पहुंचे विश्वविद्यालय के कुलपति एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अशोक कुमार ने किया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय योग एसोसिएशन की तरफ से मान्यता प्राप्त प्रदेश की योग एसोसिएशन की यह 5वीं चैंपियनशिप है। इसमें विभिन्न स्थानों से पहुंचे प्रतिभागी अपनी योग क्रियाओं का शानदार प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान हरियाणा योग एसोसिएशन के अध्यक्ष जयदीप आर्य, सचिव सुनील शर्मा व अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सभी 22 जिलों की यूनिट के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
खिलाड़ी व समाज को जोड़ने का काम करता है योग
चैंपियनशिप में प्रदेशभर से भाग लेने आए खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि अशोक कुमार ने कहा कि योग न केवल एक खेल या क्रिया है, अपितु यह समाज और खिलाड़ी को आपस में जोड़ने का माध्यम है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों का खेल विश्वविद्यालय में अभिनंदन किया और चैंपियनशिप में जीत की शुभकामनाएं दीं।

फोटो 14- सोनीपत के राई स्थित हरियाणा खेल विश्वविद्यालय में आयोजित सीनियर योग चैंपियनशिप में अपन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें