फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से दादी-पोते की मौत, टुल्लू पंप की मोटर से हुआ हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव खांडा में करंट लगने से दादी-पौते की मौत हो गई। आठ साल का बच्चा टुल्लू पंप पर नहाते हुए उसमें आए करंट से बेसुध हो गया। जब उसकी दादी उसे उठाने लगी तो वह भी करंट की चपेट में आ गई, जिससे दोनों की मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। देर शाम को दादी-पोते के शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं भिजवाया गया था।
विज्ञापन

गांव खांडा निवासी जगमेंद्र पांचाल ग्रेपलिंग कोच हैं। मंगलवार को वह किसी काम से बाहर गए हुए थे। उनके परिवार के सदस्य घर पर ही थे। दोपहर बाद पानी सप्लाई होने पर जगमेंद्र पांचाल का छोटा बेटा शिवम (8) नहाने के लिए घर के दूसरे हिस्से में चला गया। इस दौरान उसकी दादी शांति (75) बाहर के कमरे में थी। वहीं शिवम की मां, बड़ा भाई व छोटी बहन अंदर थे। पानी की आपूर्ति के दौरान टुल्लू पंप चलने से शिवम उससे नहाने लगा। इसी दौरान पंप में आया करंट लगने के कारण शिवम बेसुध हो गया। जब काफी देर बाद शिवम वापस नहीं आया तो उसकी दादी शांति उसे देखने चली गई। उसे शिवम बेसुध पड़ा दिखाई दिया। जब वह उसे उठाने लगी तो वह करंट की चपेट में आ गई और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। शिवम की मां व भाई-बहन करीब चार बजे जब कमरे से बाहर आए तो उन्हें घटना का पता चला, उनके चिल्लाने पर पड़ोसी भी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। हादसे के बाद घर में कोहराम मच गया। सभी अचानक हुए इस हादसे में दो जान जाने से स्तब्ध थे। ग्रामीण परिवार को ढांढस बंधाते नजर आए। सभी की आंखें नम थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें