फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की पहल... आंदोलन में जान गंवाने वाले तीन किसानों के परिजनों को दिए पांच-पांच लाख

विज्ञापन
बैंयापुर में मृतक राजेंद्र सरोहा की पत्नी ईशवंती को पांच लाख की राशि सौंपते विधायक मोहनलाल बड़ौ? - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
तीन कृषि कानूूनों की वापसी और एमएसपी की गारंटी की मांग को लेकर कुंडली बॉर्डर पर चले आंदोलन में जान गंवाने वाले तीन किसानों के परिजनों को विधायक मोहनलाल बड़ौली ने उनके घर जाकर आर्थिक सहायता दी। तीनों के परिजनों को पांच-पांच लाख की नकद राशि दी गई।
विज्ञापन

शनिवार को विधायक मोहनलाल बड़ौली ने गांव बैंयापुर में मृतक राजेंद्र सरोहा की पत्नी ईशवंती को पांच लाख रुपये दिए। इस दौरान ग्रामीण प्रदीप, जयसिंह, करतार सिंह, प्रेम सिंह, विनय आर्य मौजूद रहे। गांव महलाना में मृतक पवन की पत्नी रचना को पांच लाख दिए। इस दौरान ग्रामीण शुभम, ईश्वर सिंह, दर्शन सिंह, प्रताप सिंह, महेंद्र मौजूद रहे।
विकास नगर में मृतक राजबीर दहिया के पुत्र रामबीर, नीटू, रामपाल को पांच लाख रुपये दिए गए। उस दौरान कॉलोनीवासी राजेंद्र, विजय मान, सुरजीत, नरेश सैनी भी मौजूद रहे। इस पर मृतक किसानों के परिवारों ने सीएम का मनोहर लाल का आभार जताया। इस दौरान युवा जिलाध्यक्ष योगेश जठेड़ी, रामकिशन सरोहा, सह मीडिया प्रभारी रविंद्र मलिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें