फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: अनाज मंडी में 15 से शुरू होगी सरसों की सरकारी खरीद

Mon, 10 Mar 2025 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। रोहतक मार्ग पर स्थित अनाज मंडी में 15 मार्च से सरसों की सरकारी खरीद शुरू की जाएगी। किसान स्थानीय स्तर पर अपनी सरसों को मंडी में बेच सकेंगे। मार्केट कमेटी की ओर से भी सरसों की खरीद को लेकर अपनी तैयारियां कर ली गई हैं।
विज्ञापन

अनाज मंडी में हरियाणा राज्य कृषि मार्केटिंग बोर्ड की ओर से शेड्यूल जारी करते हुए सरसों की खरीद करवाने के आदेश दिए हैं। इसको लेकर सभी मंडियों में तैयारियां जोरों पर हैं। खरखौदा अनाज मंडी में भी इन मंडियों में से एक है, जिसमें सरसों की सरकारी खरीद की जाएगी। मार्केट कमेटी के सचिव सुरेश खोखर ने कहा कि सरसों की खरीद को लेकर उनकी ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंडी में सफाई करवाने के साथ पेयजल की व्यवस्था पर भी ध्यान दिया जा रहा है। साथ ही किसान कैंटीन का उनकी ओर से पहले ही संचालन किया जा रहा है। सुरेश खोखर ने कहा कि किसान मंडी में पूरी तरह से सरसों को सुखाकर व साफ करके लाएं, ताकि आते ही खरीद हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें