फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: रात को कर रहे थे अवैध खनन, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

Mon, 10 Mar 2025 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। यमुना नदी से अवैध खनन कर लौट रहे चालक को पकड़कर ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली को मुरथल थाने में खड़ा किया गया है। मामले में कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन

उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि अवैध खनन के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। रात के अंधेरे में रेत का अवैध रूप से खनन करने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया गया है। पकड़े गए ट्रैक्टर-ट्रॉली को पुलिस थाना मुरथल में सीज कर खड़ा किया गया है। उपायुक्त ने बताया कि यमुना नदी से सटे गांव मेहंदीपुर, गढ़ मिरकपुर व झुंडपुर आदि के कुछ लोगों की तरफ से रात में यमुना नदी से रेत चोरी की शिकायत मिली थी। जिसके बाद से खनन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने लगातार निगरानी बढ़ा दी है। रात को ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें