फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सोनीपत व गन्नौर मंडी में भी सरसों की सरकारी खरीद शुरू, 1381 क्विंटल बिकी

Tue, 25 Mar 2025 02:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 14- सोनीपत मंडी में पहुंची सरसों की सफाई करते मजदूर। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। जिले की अनाज मंडियों में सरसों की आवक व खरीद तेज हो गई है। सोनीपत व गन्नौर अनाज मंडी में रबी सीजन में पहली बार सरसों की सरकारी खरीद शुरू हुई।
विज्ञापन

सोमवार को सभी मंडियों में 1381 क्विंटल सरसों की सरकारी खरीद हुई, नमी की मात्रा ज्यादा होने से 153 क्विंटल सरसों खरीदी नहीं जा सकी। खरीद एजेंसियों के अधिकारियों किसानों को सरसों की फसल सुखाकर लाने के लिए कहा। जिससे सरसों की खरीद समय पर की जा सके।
विज्ञापन

सोनीपत व खरखौदा अनाज मंडी में हरियाणा वेयरहाउस कॉरपोरेशन (एचडब्ल्यूसी) और गोहाना व गन्नौर मंडी में हरियाणा राज्य सहकारी आपूर्ति और विपणन संघ (हैफेड) की ओर से सरसों खरीदी गई। सरसों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 5950 रुपये प्रति क्विंटल रखा गया है। मेरी फसल मेरा ब्याेरा पोर्टल पर पंजीकृत किसानों से सरसों खरीदी जा रही है। सोनीपत मंडी में सोमवार को एचडब्ल्यूसी की ओर से 149 क्विंटल सरसों की खरीद की गई। 90 क्विंटल सरसों प्राइवेट मिलर्स ने 5401 से लेकर 5550 रुपये की दर से खरीदी। गोहाना अनाज मंडी में 225 क्विंटल सरसों की सरकारी खरीद और 21 क्विंटल सरसों की प्राइवेट खरीद हुई। गन्नौर अनाज मंडी में 457 क्विंटल सरसों की सरकारी खरीद हुई। नमी ज्यादा होने से 73 क्विंटल सरसों नहीं बिक सकी। खरखौदा मंडी में 570 क्विंटल सरसों की सरकारी खरीद हुई और 44 क्विंटल सरसों में नमी होने से कारण नहीं बिकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें