फोटो 31: सोनीपत के गोहाना अनाज मंडी में निरीक्षण के दौरान गेहूं में नमी की जांच कराते हैफेड के
सोनीपत/गोहाना। जिले की मंडियों में सोमवार को गेहूं की आवक व खरीद जारी रही। विभिन्न खरीद एजेंसियों की तरफ से 3.10 लाख क्विंटल गेहूं की सरकारी खरीद की गई। साथ ही करीब एक लाख क्विंटल गेहूं का उठान किया गया।
हरियाणा राज्य सहकारी आपूर्ति और विपणन संघ (हैफेड) के मुख्य महाप्रबंधक (सीजीएम) अरुण आहूजा ने सोमवार को अधिकारियों के साथ गोहाना अनाज मंडी में पहुंचकर गेहूं खरीद का जायजा लिया। उन्होंने अपने सामने जांच कराई तो गेहूं में 12 फीसदी से अधिक नमी मिली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अधिक नमी वाला गेहूं न खरीदा जाए। उन्होंने बोरियों में भरे गए गेहूं की जांच करवाई तो उसमें भी 13.5 फीसदी तक नमी मिली। गेहूं की बोरियों का तौल भी करवाया गया जो पूरा मिला। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जब तक नमी अधिक है तब गेहूं न खरीद जाए और न ही बोरियों में भरा जाए। नमी अधिक मिलने पर गोदामों में भंडारण नहीं किया जाएगा। इससे गेहूं खराब होने की आशंका रहती है। नमी अधिक मिलने पर गोदामों से गेहूं को वापस भेज दिया जाएगा, जिससे आढ़तियों को नुकसान होगा। इस दौरान हैफेड के डीएम उमाकांत शर्मा, गोहाना की प्रबंधक रीना व प्रबंधक जोगेंद्र मौजूद रहे।
फोटो 31: सोनीपत के गोहाना अनाज मंडी में निरीक्षण के दौरान गेहूं में नमी की जांच कराते हैफेड के