गन्नौर। क्राइम यूनिट कुंडली की टीम ने मादक पदार्थ तस्करी के आरोपी गांव राजलूगढ़ी निवासी विवेक को गिरफ्तर किया है। क्राइम यूनिट कुंडली में नियुक्त एएसआई सुरेश अपनी टीम के साथ गश्त कर रहे थे। उन्हें सूचना मिली थी कि गांव राजलूगढ़ी निवासी विवेक अपने घर के सामने खड़ा होकर अफीम व चरस बेच रहा है। इस पर टीम ने छापा डाला तो आरोपी घर के अंदर जाने लगा। उसे दबोच लिया गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 635 ग्राम अफीम व 250 ग्राम चरस बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ बड़ी थाना में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया है। संवाद